ओमार केन के बारे में
“रग रग” ओमार केन की ONE Championship तक की यात्रा पारंपरिक रास्ते से नहीं हुई।
सेनेगल के मूल निवासी का पालन-पोषण 6 भाई-बहनों के बीच सेनेगल की राजधानी डकार के बाहरी क्षेत्र में स्थित छोटे से शहर थियारोये सुर मेर में हुआ था। 16 साल की उम्र में केन ने “एम्बापाटे” रेसलिंग की पारंपरिक तकनीकों की ट्रेनिंग लेनी शुरू की, जिसका जन्म सैकड़ों वर्ष पहले सीरीर के लोगों के बीच हुआ था। परिवार के प्रोत्साहन के बल पर “रग रग” अपनी नई कला को निखारने के लिए सीरीर गांव चले गए।
घर छोड़ने के बाद केन ने “लूते आवेच फ्रापे” (रेसलिंग का एक रूप, जो रेतीले मैदान में होता है, जिसमें हमला कर सकते हैं) में ढेरों मुकाबले किए। हालांकि, ये कई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फैंस के लिए नई चीज़ है, लेकिन ये पश्चिम अफ्रीका में आकर्षण का केंद्र है।
केन 20 साल की उम्र में डकार लौट आए और सेनेगल के कुछ बेहतरीन “लूते आवेच फ्रापे” एथलीट्स के खिलाफ प्रतिष्ठित स्टेड डेंबा डिओप स्टेडियम में 16-0 का परफेक्ट रिकॉर्ड बनाकर एक उभरते स्टार बन गए।
2019 में MMA में आने के बाद वो अपने विशाल व्यक्तित्व और आकर्षक जिंदगी की वजह से एक सोशल मीडिया स्टार बन गए। “रग रग” ने जल्द ही ONE Championship का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और 2021 में अपना प्रमोशनल डेब्यू किया। 4 बार के मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन एलन गलानी को उन्होंने पहले ही राउंड में ढेर कर दिया था।
उसके बाद से केन संगठन के हेवीवेट में एक ताकतवर फाइटर बन गए हैं और सर्कल में अपनी असाधारण शक्ति और ऑल-एक्शन प्रदर्शन से प्रशंसकों को खुश करते रहते हैं।
ONE Championship रिकॉर्ड्स
इवेंट के रिजल्ट्स
| रिजल्ट | खेल | तरीका | राउंड | तरीका और राउंड | प्रतिद्वंद्वी | प्रतिद्वंद्वी और इवेंट | देश | तारीख | इवेंट | |||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| जीतMMA 
                                विभाजित निर्णय
                                SD
                             राउंड 5 (5:00) | MMA | विभाजित निर्णय 
                            राउंड 5 (5:00)                         | राउंड 5 (5:00) |  | एनातोली मालिकिनरूस | रूस | ONE 169: Malykhin vs. Reug Reug | |||||
| जीतकिकबॉक्सिंग 
                                नॉकआउट (KO)
                                KO
                             राउंड 1 (2:08) | किकबॉक्सिंग | नॉकआउट (KO) 
                            राउंड 1 (2:08)                         | राउंड 1 (2:08) |  | बाउचर केचपसेनेगल | सेनेगल | ONE Fight Night 23: Ok vs. Rasulov | |||||
| जीतMMA 
                                सर्वसम्मत निर्णय
                                UD
                             राउंड 3 (5:00) | MMA | सर्वसम्मत निर्णय 
                            राउंड 3 (5:00)                         | राउंड 3 (5:00) |  | मार्कस अल्मेडाब्राजील | ब्राजील | ONE Fight Night 13: Allazov vs. Grigorian | |||||
| जीतMMA 
                                सर्वसम्मत निर्णय
                                UD
                             राउंड 3 (5:00) | MMA | सर्वसम्मत निर्णय 
                            राउंड 3 (5:00)                         | राउंड 3 (5:00) |  | जासुर मिर्ज़ामुहामेदोवउजबेकिस्तान | उजबेकिस्तान | ONE FIGHT NIGHT 5: DE RIDDER VS. MALYKHIN | |||||
| जीतMMA 
                                तकनीकी नॉकआउट (TKO)
                                TKO
                             राउंड 2 (2:15) | MMA | तकनीकी नॉकआउट (TKO) 
                            राउंड 2 (2:15)                         | राउंड 2 (2:15) |  | बात्राज़ गाज़ेवरूस | रूस | ONE 161: PETCHMORAKOT VS. TAWANCHAI | |||||
| हारMMA 
                                तकनीकी नॉकआउट (TKO)
                                TKO
                             राउंड 2 (5:00) | MMA | तकनीकी नॉकआउट (TKO) 
                            राउंड 2 (5:00)                         | राउंड 2 (5:00) |  | किरिल ग्रिशेंकोबेलारूस | बेलारूस | ONE on TNT IV | |||||