You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

ब्लॉग

माईगव के अंतर्गत सभी ब्लॉग

विश्व युवा कौशल दिवस – योगी की पाती

विश्व युवा कौशल दिवस पर मुझे प्रदेश के कई युवा साथियों से मिलने और उनकी सफलता की प्रेरक कहानियां सुनने का अवसर मिला। उन्होंने जो कुछ कहा, उससे मैं आश्वस्त हूं कि देश की सर्वाधिक युवा शक्ति वाला अपना प्रदेश कौशल से जुड़कर न केवल विकसित उत्तर प्रदेश, अपितु वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के निर्माण का पथ भी प्रशस्त करेगा।

प्रविष्ट किया: 30 Jul 2026

गुरू पूर्णिमा – योगी की पाती

भारतीय मनीषा एवं सनातन संस्कृति में गुरु को साक्षात् परम ब्रह्म माना गया है। विक्रम संवत् 2083 की आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा (29 जुलाई, 2026) को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व हम सबके लिए गुरुलनों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और सम्मान प्रकट करने का अवसर है।

प्रविष्ट किया: 30 Jul 2026

स्कूल चलो अभियान

उत्तर प्रदेश सरकार प्राइमरी शिक्षा की तस्वीर को पूरी तरह बदलने में जुट गई है। 04 अप्रैल को मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने “श्रावस्ती” में “स्कूल चलो अभियान” की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कम साक्षरता वाले जिलों पर ज्यादा ध्यान दिया जाए। उन्होंने प्रदेश के सभी 1.58 लाख प्राइमरी स्कूलों को स्मार्ट सुविधाओं से लैस करने के भी निर्देश दिए हैं।

प्रविष्ट किया: 07 Apr 2022

संचारी रोग नियंत्रण

उत्तर प्रदेश में शनिवार 02-अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू किया जा रहा है। जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई), एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस), डायरिया व मलेरिया आदि रोगों से बचाव के लिए यह विशेष अभियान 30-अप्रैल तक चलेगा।

प्रविष्ट किया: 05 Apr 2022

श्री काशी विश्वनाथ धाम: दिव्य काशी – भव्य काशी

भारतीय संस्कृति, साहित्य और कला की राजधानी, अलौकिक ज्ञान से संपूर्ण ब्रह्मांड को आलोकित करने वाली और संसार की प्राचीनतम नगरी काशी जिसको पूर्णतीर्थ, तप:स्थली, काशिका, अविमुक्त, आनंदवन, अपुनर्भवभूमि, द्रवास तथा महाश्मशान आदि नामों से भी जाना जाता है। पतित पावनी मां गंगा के तट पर वरुणा और असि नदियों के मध्य स्थित होने के कारण इसे सारा विश्व “वाराणसी” के नाम से भी जानता है।

प्रविष्ट किया: 31 Mar 2022

मिशन शक्ति 3.0

नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सन 2020 में यूपी मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ किया था। अभियान के पहले चरण में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के सम्बन्ध में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं दूसरे चरण में अभियान को ऑपरेशन के रूप में संचालित किया किया।

प्रविष्ट किया: 16 Nov 2021

घर हुआ अपना, पूरा हुआ सपना: प्रधानमंत्री आवास योजना

सबके लिए आवास (शहरी) मिशन का शुभारम्भ 17.06.2015 को किया गया। मिशन के अन्तर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ई०डब्ल्यू०एस०) तथा निम्न आय वर्ग (एल०आई०जी०) वाले परिवारों को लाभान्वित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) पक्के घर के माध्यम से देशभर में लाखों लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला रही है।

प्रविष्ट किया: 21 Oct 2021