Canva होम

कम्युनिटी में शामिल हों

Canva में, हमारी ग्लोबल कम्युनटी हमारे हर काम का अहम हिस्सा है।

अपने कम्युनिटी ग्रुप, एडवोकेसी प्रोग्राम, क्रिएटर प्रोग्राम और कम्युनिटी लैब्स के ज़रिए, हम एजुकेटर्स, गैर-लाभकारी संस्थाओं, क्रिएटर्स और डिज़ाइन के प्रति उत्साही लोगों को जोड़ने, लीड करने और Canva के भविष्य को आकार देने के अवसर देते हैं। इसमें शामिल होने के तरीके एक्सप्लोर करें!

2016

पहली कम्युनिटी का स्थापना वर्ष

39 से ज़्यादा

ग्लोबल कम्युनिटीज़

1.9 मिलियन से ज़्यादा

सदस्य

1.8k से ज़्यादा

Canvassadors

Canva के कम्युनिटी प्रोग्राम और ग्रुप एक्सप्लोर करें

Canva के वेरिफ़ाइड विशेषज्ञ

Canva के वेरिफ़ाइड विशेषज्ञ अपनी कम्युनिटीज़ में लीडर और विशेषज्ञ होते हैं, जिन्हें Canva के प्रोडक्ट फ़ीचर्स की लॉन्च से पहले ऐक्सेस मिलती है।

क्रिएटर्स

Canva क्रिएटर्स दुनिया भर के क्रिएटिव्स को Canva पर अपनी डिज़ाइंस बनाने, पब्लिश करने और उनसे कमाई करने की सुविधा देता है।

एजुकेशन क्रिएटर्स

एजुकेशन क्रिएटर्स, Canva का एक प्रोग्राम है, जो टीचर्स को Canva पर अपने एजुकेशनल टेम्प्लेट्स बनाने, पब्लिश करने और उनसे कमाई करने की सुविधा देता है।

Canva डिज़ाइन कम्युनिटी

Canva या डिज़ाइन से संबंधित किसी भी चीज़ पर चर्चा करने के लिए Canva के सभी यूज़र्स की पसंदीदा जगह और कम्युनिटी।

Canva फ़ॉर टीचर्स

Canva टीचर्स कम्युनिटीज़, एजुकेटर्स के लिए खास ग्रुप हैं और ये उन्हें सशक्त बनाने में मदद करते हैं ताकि वे शिक्षित करने के लिए Canva को एक टूल के रूप में उपयोग कर सकें।

गैर-लाभकारी कंपनियों के लिए Canva

गैर-लाभकारी कंपनियों के लिए Canva कम्युनिटी, गैर-लाभकारी कंपनियों के लिए एक खास ग्रुप है और यह उन्हें सशक्त बनाने में मदद करता है ताकि वे अपने मिशन और प्रभाव के बारे दुनिया को बताने के लिए Canva को एक टूल के रूप में उपयोग कर सकें।

डेवलपर्स कम्युनिटी

Canva डेवलपर्स हर उस व्यक्ति को मौका देता है जो कोडिंग कर सकता है, ताकि वह अपने आइडिया पर काम कर सके या अपने ब्रैंड को Canva से कनेक्ट करके हमारी ग्लोबल और एंगेज्ड कम्युनिटी तक पहुँच सके।

Canvassadors

Canvassadors, Canva के पैरोकार हैं, जो अपनी कम्युनिटीज़ को आत्मविश्वास के साथ डिज़ाइन बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। वर्कशॉप होस्ट करने और ट्रेनिंग लीड से लेकर वास्तविक दुनिया में उपयोग करने के तरीके शेयर करने तक, वे क्रिएटिविटी को जीवंत बनाने में मदद करते हैं — साथ ही फ़ीडबैक और साथ मिलकर काम करने से ज़रिए Canva के भविष्य को आकार देते हैं।

मैं Canvassador कैसे बनूँ?

Canvassadors, कम्युनिटी के सदस्य होते हैं, जो Canva की मदद से दूसरों को सशक्त बनाने के बारे में उत्सुक होते हैं। आवेदन साल भर समय-समय पर खुले रहते हैं। घोषणाओं और आवेदन करने के अवसरों के लिए हमारे कम्युनिटी चैनल्स पर नज़र रखें।

Canva के वेरिफ़ाइड विशेषज्ञ

Canva के वेरिफ़ाइड विशेषज्ञ Canva में गहरी विशेषज्ञता रखने वाले जाने-माने लीडर हैं। वे उत्साही एजुकेटर्स और प्रोफ़ेशनल्स हैं जो हाई-क्वॉलिटी ट्रेनिंग और व्यावहारिक मार्गदर्शन के ज़रिए दूसरों को Canva की पूरी क्षमता का उपयोग करने में मदद करते हैं। सदस्यों को लॉन्च से पहले चुनिंदा फ़ीचर्स और प्रोग्राम के खास अवसरों की ऐक्सेस मिलती है।

हमारे मौजूदा Canva वेरिफ़ाइड विशेषज्ञ(नए टैब या विंडो में खुलता है) देखें।

मैं Canva वेरिफ़ाइड विशेषज्ञ कैसे बनूँ?

फ़िलहाल, इस प्रोग्राम में सिर्फ़ आमंत्रण के ज़रिए शामिल हो सकते हैं।

क्रिएटर्स

Canva क्रिएटर्स दुनिया भर के क्रिएटिव्स को Canva पर अपनी डिज़ाइंस बनाने, पब्लिश करने और उनसे कमाई करने की सुविधा देता है।

मैं क्रिएटर्स में कैसे शामिल हो सकता/सकती हूँ?

नीचे ज़्यादा जानें और Canva क्रिएटर बनने के लिए आवेदन करें। अप्रूव होने के बाद, हम आपको Facebook ग्रुप में शामिल होने के लिए लिंक के साथ एक ईमेल भेजेंगे।

एजुकेशन क्रिएटर्स

एजुकेशन क्रिएटर्स, Canva का एक प्रोग्राम है, जो टीचर्स को Canva पर अपने एजुकेशनल टेम्प्लेट्स बनाने, पब्लिश करने और उनसे कमाई करने की सुविधा देता है।

मैं एजुकेशन क्रिएटर्स में कैसे शामिल हो सकता/सकती हूँ?

एजुकेशन क्रिएटर बनने के लिए आवेदन, मान्यता प्राप्त टीचर्स, एजुकेशन सपोर्ट स्टाफ़ और अन्य सर्टिफ़ाइड एजुकेटर्स के लिए उपलब्ध हैं। नीचे ज़्यादा जानें और एजुकेशन क्रिएटर बनने के लिए आवेदन करें।

Canva डिज़ाइन कम्युनिटी

2016 में स्थापित, Canva डिज़ाइन कम्युनिटी, Facebook पर Canva या डिज़ाइन से संबंधित किसी भी चीज़ पर चर्चा करने के लिए Canva के सभी यूज़र्स की पसंदीदा जगह और कम्युनिटी है। इस ग्रुप में लोग अपनी डिज़ाइंस शेयर करते हैं ताकि वे दूसरों को प्रेरित कर सकें, साथ ही फ़ीडबैक भी पा सकें। सदस्य हमारे ट्यूटोरियल्स से नए सुझाव पा सकते हैं और तरकीबें सीख सकते हैं और यह भी जान सकते हैं कि Canva में क्या नया है।

मैं डिज़ाइन कम्युनिटी में कैसे शामिल हो सकता/सकती हूँ?

डिज़ाइन कम्युनिटी सभी के लिए उपलब्ध है! बस हमारे नियमों से सहमत हों और हमारे Facebook ग्रुप की ऐक्सेस का अनुरोध करें।

Canva फ़ॉर टीचर्स

Canva टीचर्स कम्युनिटीज़, एजुकेटर्स के लिए खास ग्रुप हैं और ये उन्हें सशक्त बनाने में मदद करते हैं ताकि वे शिक्षित करने के लिए Canva को एक टूल के रूप में उपयोग कर सकें।

मैं Canva फ़ॉर टीचर्स में कैसे शामिल हो सकता/सकती हूँ?

Canva फ़ॉर टीचर्स कम्युनिटीज़ दुनिया भर के एजुकेटर्स के लिए उपलब्ध हैं! ग्लोबल ग्रुप के साथ-साथ, हमारे पास कई तरह के स्थानीय ग्रुप हैं जो स्थानीय रिसोर्स, वेबिनार और बहुत कुछ ऑफ़र करते हैं।

डेवलपर्स

Canva डेवलपर्स, डेवलपर्स को अपने आइडिया पर काम करने या अपने ब्रैंड को Canva से कनेक्ट करने की सुविधा देता है, ताकि वे 170 मिलियन क्रिएटर्स की हमारी ग्लोबल, एंगेज्ड कम्युनिटी तक पहुँच सकें। AI-संचालित टूल्स, वर्कफ़्लो इंटीग्रेशंस बनाएँ या इफ़ेक्ट्स डिज़ाइन करें - ऐसा कुछ भी बनाएँ जो लोगों को अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए Canva का उपयोग करने में सशक्त बनाता है।

मैं Canva डेवलपर्स में कैसे शामिल हो सकता/सकती हूँ?

Canva डेवलपर्स कम्युनिटी दुनिया भर के सभी डेवलपर्स के लिए उपलब्ध है। बस हमारे कम्युनिटी प्लेटफ़ॉर्म पर जाएँ, अकाउंट बनाएँ और अन्य डेवलपर्स के साथ बातचीत शुरू करें।

Canva कम्युनिटी फ़ंड

Canva की मदद से कम्युनिटी ईवेंट होस्ट करें

Community Manager at event

पेश है Canva कम्युनिटी फ़ंड

हमारी ग्लोबल कम्युनिटी ने Canva द्वारा संचालित हज़ारों वर्कशॉप, ट्रेनिंग और ईवेंट होस्ट किए हैं — जिनमें से कई Canva कम्युनिटी फ़ंड की मदद से संभव हुए हैं।

Canva कम्युनिटी फ़ंड अब 2026 में फिर से उपलब्ध है, ताकि Canva के ज़रिए डिज़ाइन करने के लिए लोगों प्रेरित करने वाले ईवेंट होस्ट करने में उत्साही Canvassadors और विशेषज्ञों को सपोर्ट किया जा सके।