AutoMix

AutoMix गीतों के बीच DJ की तरह निर्बाध रूप से ट्रांज़िशन करता है। AutoMix iOS 26, iPadOS 26, macOS 26, visionOS 26 या बाद के संस्करण वाले iPhone, iPad, Apple silicon वाले Mac और Apple Vision Pro पर Apple Music कैटलॉग के संगीत की मदद से काम करता है।

AutoMix संगीत के आधार पर ऑटोमैटिकली सबसे अच्छा ट्रांज़िशन चुनता है। उदाहरण के लिए, AutoMix उचित समय पर ट्रैक की शुरुआत और अंत से मौन हटा सकता है या अधिक जटिल ट्रांज़िशन के बजाय साधारण क्रॉसफ़ेड कर सकता है।

नोट : ऐल्बम और कुछ शैलियाँ ट्रांज़िशन के बिना चलाई जाती हैं।

AutoMix डिफ़ॉल्ट रूप से चालू है। आप इसे क़तार में या सेटिंग में बंद कर सकते हैं।