Apple Watch पर अपनी नींद ट्रैक करें
सोते समय अपनी वॉच पहनें और Apple Watch REM, कोर और डीप जैसे प्रत्येक नींद चरण में बिताए गए समय का अनुमान लगा सकती है। साथ ही, यह आपके जागने का भी अनुमान लगा सकती है। जागने पर, नींद ऐप खोलें और जानें कि आपने कितनी नींद ली और पिछले 14 दिनों के दौरान नींद के ट्रेंड देखें।
अपनी हालिया नींद की हिस्ट्री देखें
अपनी Apple Watch पर नींद ऐप पर जाकर अपना नींद स्कोर, हर नींद चरण में बिताया गया समय, पिछली रात को नींद में बिताया गया समय और पिछले 14 दिनों में आपकी औसत नींद देखें।
iPhone पर अपनी नींद हिस्ट्री और नींद स्कोर देखने के लिए iPhone पर सेहत ऐप पर जाएँ, “ब्राउज़ करें” पर टैप करें, फिर नींद पर टैप करें। अधिक विवरण के लिए, नींद या नींद स्कोर पर टैप करें।
स्लीप सेटिंग बदलें
अपनी Apple Watch पर सेटिंग ऐप
पर जाएँ।
नींद पर टैप करें, फिर ये सेटिंग ऐडजस्ट करें :
विंड डाउन पर चालू करें : डिफ़ॉल्ट रूप से, नींद फ़ोकस आपके द्वारा नींद ऐप में सेट किए गए वाइंड डाउन समय पर शुरू होता है। अगर आप नींद फ़ोकस को कंट्रोल सेंटर में जाकर मैनुअली कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इस विकल्प को बंद करें।
नींद स्क्रीन : आपकी Apple Watch डिस्प्ले और iPhone लॉक स्क्रीन को आसान बनाया गया है, ताकि व्यवधान कम हो सकें।
समय दिखाएँ : नींद फ़ोकस सक्रिय होने पर, अपने iPhone और Apple Watch पर तिथि और समय दिखाएँ।
नींद ट्रैकिंग और चार्जिंग रिमाइंडर चालू या बंद करें।
नींद ट्रैकिंग चालू होने पर, आपकी Apple Watch आपकी नींद को ट्रैक करती है और आपके iPhone पर सेहत ऐप में नींद डेटा जोड़ती है।
चार्जिंग रिमाइंडर चालू करें, ताकि आपकी Apple Watch आपको आपके वाइंड डाउन समय से पहले, अपनी घड़ी को चार्ज करने की याद दिला सके और आपकी घड़ी फ़ुल चार्ज होने पर आपको सूचित कर सके।
आप अपने iPhone पर भी ये नींद विकल्प बदल सकते हैं। अपने iPhone पर Apple Watch ऐप खोलें, ‘मेरी Watch’ पर टैप करें, फिर ‘नींद’ पर टैप करें।
सोने के दौरान अपनी श्वसन दर की समीक्षा करें
आपकी Apple Watch नींद के दौरान आपकी श्वसन दर को ट्रैक करने में मदद कर सकती है, जिससे आपको आपकी समग्र सेहत के बारे में अधिक जानकारी मिल सकती है। सोते समय अपनी घड़ी पहनने के बाद, निम्न काम करें :
अपने iPhone पर सेहत ऐप
पर जाएँ।
“ब्राउज़ करें” पर टैप करें, फिर साँस संबंधी पर टैप करें।
श्वसन दर पर टैप करें, फिर ‘अधिक श्वसन दर डेटा दिखाएँ’ पर टैप करें।
नींद एंट्री, सोने के दौरान आपकी श्वसन दर की सीमा को दर्शाती है।
नोट : Apple Watch कोई मेडिकल डिवाइस नहीं है और श्वसन दर माप मेडिकल डायग्नॉसिस, उपचार या किसी अन्य मेडिकल उद्देश्य के लिए इस्तेमाल करने के लिए नहीं हैं।
श्वसन दर मापन को बंद करें
अपनी Apple Watch पर सेटिंग ऐप
पर जाएँ।
गोपनीयता और सुरक्षा पर टैप करें, फिर सेहत पर टैप करें।
श्वसन दर पर टैप करें, फिर श्वसन दर को बंद करें।
आप अपने iPhone पर भी Apple Watch ऐप खोल सकते हैं, ‘मेरी Watch’ पर टैप करें, गोपनीयता पर टैप करें, फिर श्वसन दर को बंद करें।