Apple आमंत्रण में अपने इवेंट में को-होस्ट जोड़ें
इवेंट बनाने और मेहमानों को आमंत्रित करने के बाद, आप इसे प्रबंधित करने में मदद के लिए पाँच को-होस्ट जोड़ सकते हैं। को-होस्ट विवरण, स्थान और तिथि जैसे इवेंट विवरण संपादित कर सकते हैं, अतिरिक्त मेहमानों को आमंत्रित कर सकते हैं और लिंक जोड़ सकते हैं या संपादित कर सकते हैं।
नोट : को-होस्ट इवेंट डिलीट नहीं कर सकते, अन्य को-होस्ट नहीं जोड़ सकते या शेयर की गई प्लेलिस्ट या तस्वीर ऐल्बम नहीं जोड़ सकते हैं।
ऐप में को-होस्ट जोड़ें
अपने iPhone पर Apple आमंत्रण ऐप
पर जाएँ।
इवेंट पर टैप करें, फिर “मेहमानों को प्रबंधित करें” पर टैप करें।
नाम के आगे
पर टैप करें, फिर “को-होस्ट के तौर पर सेट करें” पर टैप करें।
इवेंट पर मेहमान से जवाब मिलने के बाद ही आप उन्हें को-होस्ट बना सकते हैं।
iCloud.com पर को-होस्ट जोड़ें
icloud.com/invites पर जाएँ, फिर अपने Apple खाते में साइन इन करें (यदि आपने पहले से ऐसा नहीं किया है)।
इवेंट चुनें, फिर “मेहमानों को प्रबंधित करें” चुनें।
नाम के आगे
चुनें, फिर “को-होस्ट के तौर पर सेट करें” चुनें।
इवेंट पर मेहमान से जवाब मिलने के बाद ही आप उन्हें को-होस्ट बना सकते हैं।
ऐप में को-होस्ट हटाएँ
अपने iPhone पर Apple आमंत्रण ऐप
पर जाएँ।
इवेंट पर टैप करें, फिर “मेहमानों को प्रबंधित करें” पर टैप करें।
नाम के आगे
पर टैप करें, फिर “मेहमान के तौर पर सेट करें” पर टैप करें।
iCloud.com पर को-होस्ट हटाएँ
icloud.com/invites पर जाएँ, फिर अपने Apple खाते में साइन इन करें (यदि आपने पहले से ऐसा नहीं किया है)।
इवेंट चुनें, फिर “मेहमानों को प्रबंधित करें” चुनें।
नाम के आगे
चुनें, फिर “मेहमान के तौर पर सेट करें” चुनें।