अपने बच्चे के डिवाइस पर फ़ीचर और ऐप्स ऐक्सेस और बदलाव को ब्लॉक करें या अनुमति दें
आपके बच्चे का डिवाइस बिल्टइन ऐप्स और फ़ीचर के साथ आता है, जिनकी ज़रूरत शायद उन्हें तुरंत न पड़े, जैसे AirDrop और कैमरा। आप यह चुन सकते हैं कि आपका बच्चा किन चीज़ों का इस्तेमाल कर सकता है और वे स्थान सेवा या Face ID और पासकोड जैसी सेटिंग ख़ुद बदल सकते हैं या नहीं। जैसे-जैसे आपका बच्चा बड़ा होता है, आप किसी भी समय इन विकल्पों पर दोबारा विचार कर सकते हैं।
बिल्टइन ऐप्स या फ़ीचर के ऐक्सेस को ब्लॉक करें या अनुमति दें
आप अपने बच्चे के डिवाइस पर कैमरा, AirDrop और CarPlay जैसे बिल्टइन ऐप्स और फ़ीचर को बंद कर सकते हैं।
नोट : जब आप किसी ऐप को ब्लॉक करते हैं, तो वह डिलीट नहीं होता है, बल्कि जब तक आप उसे वापस चालू नहीं करते तब तक वह होम स्क्रीन से छिपा रहता है।
अपने बच्चे की सेटिंग खोलें :
iPhone या iPad पर : सेटिंग ऐप पर जाएँ, परिवार पर टैप करें, फिर अपने बच्चे के नाम पर टैप करें।
Mac पर : सिस्टम सेटिंग पर जाएँ, परिवार पर क्लिक करें, फिर अपने बच्चे के नाम पर क्लिक करें।
कॉन्टेंट और गोपनीयता प्रतिबंध पर टैप करें या क्लिक करें, अन्य फ़ीचर पर टैप करें या क्लिक करें, फिर दिखाई गई किसी भी सेटिंग की अनुमति दें या उन्हें ब्लॉक करें, जैसे AirDrop, कैमरा आदि।
सेटिंग में बदलाव करने की क्षमता को ब्लॉक करें या अनुमति दें
आप अपने बच्चे की डिवाइस पर सेटिंग में बदलाव करने की क्षमता को ब्लॉक कर सकते हैं, जैसे कि Face ID और पासकोड, स्थान सेवा, मेरा स्थान शेयर करें, और बहुत कुछ।
अपने बच्चे की सेटिंग खोलें :
iPhone या iPad पर : सेटिंग ऐप पर जाएँ, परिवार पर टैप करें, फिर अपने बच्चे के नाम पर टैप करें।
Mac पर : सिस्टम सेटिंग पर जाएँ, परिवार पर क्लिक करें, फिर अपने बच्चे के नाम पर क्लिक करें।
“कॉन्टेंट और गोपनीयता प्रतिबंध” पर टैप या क्लिक करें, “सेटिंग में बदलाव की अनुमति दें” पर टैप करें या क्लिक करें, फिर दिखाई गई किसी भी सेटिंग को अनुमति दें या ब्लॉक करें, जैसे खाते, संपर्क, तस्वीर या कैलेंडर।
आगे क्या?
आप यह भी प्रबंधित कर सकते हैं कि आपके बच्चे को किस Siri संस्करण और क्षमताओं का ऐक्सेस मिले। Siri और Apple Intelligence फ़ीचर का ऐक्सेस ब्लॉक करें या अनुमति दें देखें।