Mac पर Find My में अपना स्थान शेयर करना रोकें
यदि आप अब अपना स्थान किसी व्यक्ति से शेयर नहीं करना चाहते हैं, तो आप अपने Mac पर Find My में किसी भी समय शेयरिंग रोक सकते हैं। जब आप शेयर करना रोकते हैं, तो आपका संपर्क आपको Find My में नहीं देख सकता है और उनके द्वारा आपके लिए बनाई गई सभी स्थान सूचनाएँ बंद कर दी जाती हैं।
महत्वपूर्ण : यदि आपकी व्यक्तिगत सुरक्षा ख़तरे में है, तो आप सुरक्षा जाँच से अपनी जानकारी शेयर करना तेज़ी से रोक सकते हैं।
किसी संपर्क से अपना स्थान शेयर करना रोकें या पॉज़ करें
अपने Mac पर Find My ऐप
पर जाएँ।
लोग पर क्लिक करें, कोई नाम चुनें, फिर
पर क्लिक करें।
इनमें से कोई एक काम करें :
स्थान शेयरिंग बंद करें : सेटिंग सेक्शन में, “मेरा स्थान शेयर करना बंद करें” पर क्लिक करें।
स्थान शेयरिंग अस्थायी रूप से पॉज़ करें : “मेरा स्थान” सेक्शन में, “स्थान छिपाएँ” पर क्लिक करें।
अपने फ़ैमिली शेयरिंग समूह में किसी व्यक्ति से अपना स्थान शेयर करना रोकें
सभी लोगों से अपना स्थान शेयर करना रोकें
अपने Mac पर Find My ऐप
पर जाएँ।
“मैं” पर क्लिक करें, फिर “मेरा स्थान” सेक्शन में “मेरा स्थान शेयर करें” बंद करें।
स्थान शेयरिंग के नए अनुरोधों को प्राप्त करना रोकें
अपने Mac पर Find My ऐप
पर जाएँ।
“मैं” पर क्लिक करें, फिर “सूचनाएँ” सेक्शन में “दोस्ती के अनुरोधों को अनुमति दें” बंद करें।
अगर आप “दोस्ती के अनुरोधों को अनुमति दें” को बंद करते हैं, तो आपको केवल उन लोगों से ही स्थान शेयरिंग अनुरोध प्राप्त होते हैं जो आपके साथ अपना स्थान शेयर कर रहे हैं।