iCloud.com पर तस्वीर में शेयर किए गए ऐल्बम बनाएँ और शामिल हों
आप जिन लोगों को चुनते हैं, उनके साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करने के लिए आप शेयर किए गए एल्बम का इस्तेमाल कर सकते हैं—और वे अपनी तस्वीरें, वीडियो और टिप्पणियाँ जोड़ सकते हैं।
सेटअप निर्देशों के लिए अपने सभी डिवाइस पर iCloud में शेयर किए गए ऐल्बम सेट अप करें देखें। ऐसा एल्बम बनाने के लिए जिसे शेयर न किया जा सके, ऐल्बम में तस्वीरें और वीडियो व्यवस्थित करें देखें।
नोट : सभी फ़ीचर सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं हैं।
शेयर किए गए ऐल्बम बनाएँ
icloud.com/photos पर जाएँ, फिर अपने Apple खाते (यदि आवश्यक हो) में साइन इन करें।
साइडबार में 'शेयर किए गए एल्बम' चुनें, फिर
चुनें।
नए ऐल्बम के लिए नाम दर्ज करें, फिर इनमें से कोई भी कार्य करें :
चुनें कि कौन ऐक्सेस कर सकता है : “आपके द्वारा चुने गए लोग” या “जिस किसी के पास भी लिंक हो” चुनें। यदि आप “आपके द्वारा चुने गए लोग” चुनते हैं, तो आपके पास ऐक्सेस अनुरोध चालू करने का विकल्प होता है।
ऐल्बम को अस्थायी बनाएँ :ऐल्बम की समय सीमा समाप्त होने की अवधि 30 दिन रखने के लिए “ऐल्बम को अस्थायी बनाएँ” चालू करें। यह समय पूरा होने के बाद, आपके अस्थायी ऐल्बम में मौजूद ऐसी तस्वीरें या वीडियो डिलीट हो जाएँगे जिन्हें आपकी तस्वीर लाइब्रेरी में सहेजा नहीं गया है।
अस्थायी ऐल्बम आपके iCloud स्टोरेज का हिस्सा नहीं होते हैं।
'बनाएँ' चुनें।
किसी ऐल्बम के लिए शेयरिंग प्रबंधित करें
यदि आपने शेयर किया गया ऐल्बम बनाया है, तो आप यह नियंत्रित कर सकते हैं कि कौन उसे ऐक्सेस कर सकता है।
icloud.com/photos पर जाएँ, फिर अपने Apple खाते (यदि आवश्यक हो) में साइन इन करें।
साइडबार में 'शेयर किए गए एल्बम' चुनें।
पॉइंटर को किसी शेयर किए गए ऐल्बम के ऊपर टैप या होल्ड करें,
चुनें, फिर “शेयर किया गया ऐल्बम प्रबंधित करें” चुनें।
यदि आपको सहभागी और ऐक्सेस विकल्प दिखते हैं, तो इनमें से कोई भी कार्य करें :
सहभागी के लिए ऐक्सेस अपडेट करें : सहभागी के नाम पर टैप करें या पॉइंटर को होल्ड करें,
चुनें, फिर कोई विकल्प चुनें।
सहभागी हटाएँ : किसी सहभागी के नाम पर टैप करें या पॉइंटर को होल्ड करें,
चुनें, फिर “सहभागी हटाएँ” चुनें।
बदलें कि कौन ऐक्सेस कर सकता है : “आपके द्वारा चुने गए लोग” या “जिस किसी के पास भी लिंक हो” चुनें। यदि आप “आपके द्वारा चुने गए लोग” चुनते हैं, तो आप ऐक्सेस अनुरोध चालू कर सकते हैं।
ऐक्सेस अनुरोध अनुमोदित करें या अस्वीकार करें : अनुरोध के नीचे, सहभागी के नाम के बग़ल में कोई विकल्प चुनें।
शामिल होने के लिए किसी व्यक्ति को आमंत्रित करें : “सहभागी आमंत्रित करें” चुनें, “लिंक बनाएँ” चुनें, फिर एक बार इस्तेमाल होने वाला लिंक कॉपी करें और शेयर करें। ज़्यादा लोगों को आमंत्रित करने के लिए नया लिंक बनाएँ।
अप्रयुक्त शेयर लिंक निष्क्रिय करें : यदि आप कोई लिंक शेयर करते हैं, लेकिन अब उस सहभागी को ऐल्बम में शामिल नहीं करना चाहते हैं, तो
चुनें, फिर “अप्रयुक्त शेयर लिंक हटाएँ” चुनें।
अगर आपको “सब्सक्राइबर पोस्ट कर सकते हैं” दिखाई देता है, तो इनमें से कोई भी काम करें :
आपके द्वारा आमंत्रित लोगों को इस ऐल्बम में जोड़ने की अनुमति दें : “सब्सक्राइबर पोस्ट कर सकते हैं” चालू करें।
किसी को भी iCloud.com पर ऐल्बम देखने की अनुमति दें : सार्वजनिक वेबसाइट चालू करें।
नुस्ख़ा : यदि सार्वजनिक वेबसाइट चालू है, तो आप लोगों को लिंक भेजने के लिए उसकी कॉपी बनाने के लिए 'कॉपी करें' चुन सकते हैं।
अधिक लोगों को आमंत्रित करें:
चुनें, एक या इससे अधिक ईमेल पते दर्ज करें, फिर 'आमंत्रित करें' चुनें।
किसी सब्सक्राइबर को हटाएँ: सब्सक्राइबर के नाम के आगे
चुनें।
शेयर किए गए ऐल्बम में शामिल हों
प्राप्त हुए लिंक को चुनें, फिर “शामिल हों” चुनें। हो सकता है कि आपको ऐक्सेस के लिए अनुरोध करना पड़े, अपना ईमेल प्रदान करना पड़े या अपने Apple खाते में साइन इन करना पड़े।
अगर आप ईमेल के ज़रिए जुड़ते हैं और ऐल्बम को अपने खाते में सहेजना चाहते हैं, तो अपने Apple खाते में साइन इन करें।
शेयर किए गए ऐल्बम को डिलीट करें या उसे छोड़ें
अगर शेयर किया गया ऐल्बम आपने बनाया है, तो आप उसे डिलीट कर सकते हैं। अगर आप एक सहभागी हैं, तो आप उसे छोड़ सकते हैं।
icloud.com/photos पर जाएँ, फिर अपने Apple खाते (यदि आवश्यक हो) में साइन इन करें।
साइडबार में 'शेयर किए गए एल्बम' चुनें।
शेयर किए गए ऐल्बम पर टैप करें या पॉइंटर को होल्ड करें, फिर
चुनें।
“शेयर किया गया ऐल्बम प्रबंधित करें” चुनें, फिर इनमें से कोई एक चुनें :
शेयर किया गया ऐल्बम डिलीट करें : ऐल्बम आपके सभी डिवाइस और सहभागियों के डिवाइस से ऑटोमैटिकली हटा दिया जाता है।
चेतावनी : किसी शेयर किए गए ऐल्बम को डिलीट करने पर उसकी सभी तस्वीरें स्थायी रूप से डिलीट हो जाती हैं। जारी रखने से पहले, पक्का करें कि आप जो भी तस्वीरें रखना चाहते हैं, आपने उन्हें सहेज लिया है।
शेयर किया गया ऐल्बम छोड़ें : सिर्फ़ आपके डिवाइस से ऐल्बम को ऑटोमैटिकली हटा दिया जाता है।
शेयर किया गया ऐल्बम बनाने के बाद, आप तस्वीरें और वीडियो अपलोड कर सकते हैं।