Apple Watch यूज़र गाइड
- स्वागत है
- watchOS 27 में नया क्या है
- आपके बच्चों के लिए Apple Watch
-
- सक्रिय करें और अनलॉक करें
- समय बताएँ
- स्टेटस की जाँच करें
- ऐप्स का इस्तेमाल करें
- कंट्रोल सेंटर का इस्तेमाल करें
- टेक्स्ट दर्ज करें
- लाइव ऐक्टिविटी देखें
- स्मार्ट स्टैक में विजेट देखें
- टैप जेस्चर का इस्तेमाल करें
- ऐक्शन बटन का इस्तेमाल करें
- फ़्लैशलाइट का इस्तेमाल करें
- अपना iPhone पिंग करें
- अपना पासकोड प्रबंधित करें
- Apple Watch के साथ दौड़ें
- कॉपीराइट और ट्रेडमार्क
Apple Watch से अपना घर ऐप नियंत्रित करें
घर ऐप में लाइट, लॉक, स्मार्ट TV, थर्मोस्टैट, विंडो शेड और स्मार्ट प्लग जैसी आपकी स्मार्ट होम ऐक्सेसरी को नियंत्रित करने का सुरक्षित तरीक़ा मिलता है। आप अपने HomeKit सुरक्षित वीडियो कैमरों से इंटरकॉम का इस्तेमाल कर सकते हैं और वीडियो स्ट्रीम भी देख सकते हैं।
नोट : अपने घर को Apple Watch से नियंत्रित करने के लिए आपको पहले अपने घर को घर ऐप में सेटअप करना होगा। iPhone यूज़र गाइड में घर के साथ ऐक्सेसरी सेटअप करें देखें।
ऐक्सेसरी और सीन देखें और नियंत्रित करें
अपनी Apple Watch पर घर ऐप
पर जाएँ।
अपने कैमरों, श्रेणियों (जलवायु, लाइट, सुरक्षा, स्पीकर और टीवी या ऊर्जा), दृश्यों और ऐक्सेसरी से वीडियो स्ट्रीम देखने के लिए स्क्रोल करें।
इनमें से कोई एक काम करें :
ऐक्सेसरी नियंत्रित करें : ऐक्सेसरी पर टैप करें।
उपलब्ध नियंत्रण ऐक्सेसरी के प्रकार पर निर्भर करते हैं। उदाहरण के लिए कुछ लाइटबल्ब से आप ब्राइटनेस को ऐडजस्ट कर सकते हैं।
एक साथ कई ऐक्सेसरी नियंत्रित करें : किसी सीन पर टैप करें।
ग्रिड पूर्वानुमान देखें : ऊर्जा श्रेणी पर टैप करें। iPhone पर घर में ऊर्जा उपयोग की योजना बनाने के लिए ग्रिड पूर्वानुमान का इस्तेमाल करें (केवल अमेरिका में उपलब्ध) देखें।
इंटरकॉम संदेश भेजें और प्राप्त करें
अपनी Apple Watch पर घर ऐप
पर जाएँ।
नीचे स्वाइप करें, फिर इंटरकॉम बटन पर टैप करें।
कुछ ऐसा कहें, “पिज़्ज़ा का आख़िरी टुकड़ा किसने खाया?”
“पूर्ण” पर टैप करें।
अलग-अलग घर देखें
अगर आपके पास एक से ज़्यादा घर सेटअप हैं, तो आप चुन सकते हैं कि Apple Watch पर आप कौन सा घर देखना चाहते हैं।
अपनी Apple Watch पर घर ऐप
पर जाएँ।
घरों की सूची देखने के लिए
पर टैप करें, फिर घर पर टैप करें।