iCloud.com का ऐक्सेस प्रबंधित करें
आप अपने iPhone, iPad या Mac पर iCloud सेटिंग में अपने iCloud डेटा का वेब ऐक्सेस नियंत्रित कर सकते हैं। जब आप वेब पर अपने iCloud डेटा के ऐक्सेस की अनुमति देते हैं, तो iCloud.com और privacy.apple.com पर अपने मेल, संपर्क, कैलेंडर, तस्वीरें, रिमाइंडर, फ़ाइलें और दस्तावेज़ प्रबंधित कर सकते हैं। आप अपने विश्वसनीय डिवाइस को iCloud.com पर iCloud तस्वीर और iCloud Drive को स्थानीय खोज परिणाम प्रदान करने की अनुमति भी दे सकते हैं।
एडवांस डेटा सुरक्षा
डिफ़ॉल्ट रूप से, जब आपका डेटा ट्रांज़िट में होता है, तो iCloud उसे एंक्रिप्ट करके और एंक्रिप्टेड फ़ॉर्मैट में संग्रहित करके उसे सुरक्षित रखता है। आपकी एंक्रिप्शन “कीज़” Apple डेटा सेंटर में सुरक्षित होती हैं, इसलिए अगर आप अपने खाते का ऐक्सेस खो देते हैं, तो Apple आपको अपना डेटा रिकवर करने में मदद कर सकता है। 15 डेटा श्रेणियों पर एंड-टू-एंड एंक्रिप्शन का उपयोग किया जाता है, जैसे कि आपके iCloud कीचेन में सेहत डेटा और पासवर्ड।
एडवांस डेटा सुरक्षा एक वैकल्पिक सेटिंग है जो Apple की क्लाउड डेटा सुरक्षा का सबसे ऊँचा स्तर प्रदान करती है। एडवांस डेटा सुरक्षा के साथ, आपका सुरक्षित डेटा केवल आपके विश्वसनीय डिवाइस पर डिक्रिप्ट किया जा सकता है, जहाँ आप अपने Apple खाते में साइन इन हैं। क्लाउड में डेटा लीक होने की स्थिति में भी आपकी जानकारी सुरक्षित रहती है—यहाँ तक कि Apple भी आपके एंक्रिप्टेड डेटा को ऐक्सेस नहीं कर सकता है। एडवांस डेटा सुरक्षा में 10 अतिरिक्त डेटा श्रेणियों पर भी एंड-टू-एंड एंक्रिप्शन का उपयोग किया जाता है—जिसमें iCloud बैकअप, तस्वीर, नोट्स और बहुत कुछ शामिल हैं।
नोट : जब आप एडवांस डेटा सुरक्षा चालू करते हैं, तो यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपका डेटा केवल आपके विश्वसनीय डिवाइस पर उपलब्ध है, iCloud.com पर वेब पर आपके iCloud डेटा का ऐक्सेस अक्षम कर दिया जाता है। आप वेब ऐक्सेस को फिर से चालू कर सकते हैं और अपने विश्वसनीय डिवाइस में से किसी एक का उपयोग करके वेब पर अपने डेटा के अस्थायी ऐक्सेस की अनुमति दे सकते हैं।
एडवांस डेटा सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए Apple सहायता आलेख iCloud के लिए एडवांस डेटा सुरक्षा चालू करने का तरीक़ा देखें।
iCloud.com पर डेटा ऐक्सेस और खोज की अनुमति दें
इनमें से कोई एक काम करें :
अपने iPhone या iPad पर : सेटिंग ऐप
पर जाएँ, फिर अपने नाम पर टैप करें। अगर आपका नाम दिखाई नहीं देता है, तो Apple खाता पर टैप करें, फिर अपने Apple खाते में साइन इन करें। iCloud पर टैप करें, फिर iCloud.com पर टैप करें।
अपने Mac पर : Apple मेन्यू
> सिस्टम सेटिंग चुनें, फिर साइडबार के शीर्ष पर अपने नाम पर क्लिक करें। अगर आपका नाम दिखाई नहीं देता है, तो “साइन इन करें” पर क्लिक करें, फिर अपने Apple खाते में साइन इन करें। iCloud पर क्लिक करें, फिर iCloud.com पर “डेटा ऐक्सेस” पर क्लिक करें।
निम्न में से कोई भी कार्य करें :
“डेटा ऐक्सेस की अनुमति दें” चालू करें।
“खोज की अनुमति दें” चालू करें।
अपनी iCloud.com खोज रिपोर्ट डाउनलोड और डिलीट करें
जब आप iCloud.com पर iCloud Drive और iCloud तस्वीर के लिए खोज परिणाम प्रदान करना चाहते हैं और विश्वसनीय डिवाइस का उपयोग करते हैं, तो डिवाइस पिछले 28 दिनों से सर्च क्वेरी वाली खोज रिपोर्ट रखता है। आप iCloud सेटिंग में खोज रिपोर्ट एक्सपोर्ट या डिलीट कर सकते हैं।
नोट : यह फ़ीचर iOS 26.4, iPadOS 26.4, macOS 26.4 या उसके बाद के संस्करण पर उपलब्ध है।
इनमें से कोई एक काम करें :
अपने iPhone या iPad पर : सेटिंग ऐप
पर जाएँ, फिर अपने नाम पर टैप करें। अगर आपका नाम दिखाई नहीं देता है, तो Apple खाता पर टैप करें, फिर अपने Apple खाते में साइन इन करें। iCloud पर टैप करें, फिर iCloud.com पर टैप करें।
अपने Mac पर : Apple मेन्यू
> सिस्टम सेटिंग चुनें, फिर साइडबार के शीर्ष पर [आपका नाम] पर क्लिक करें। अगर आपका नाम दिखाई नहीं देता है, तो “साइन इन करें” पर क्लिक करें, फिर अपने Apple खाते में साइन इन करें। iCloud पर क्लिक करें, फिर iCloud.com पर “डेटा ऐक्सेस” पर क्लिक करें।
एडवांस चुनें, फिर इनमें से कोई भी काम करें :
हालिया खोज की क्वेरी की CSV फ़ाइल एक्सपोर्ट करें : “हालिया खोजें एक्सपोर्ट करें” चुनें, फिर चुनें कि आप फ़ाइल को किस तरह एक्सपोर्ट करना चाहते हैं।
iCloud.com के लिए आपके डिवाइस द्वारा दी गई हालिया खोज साफ़ करें : “हालिया खोज साफ़ करें” चुनें, फिर “साफ़ करें” चुनें।