scorecardresearch

चुनाव

61 विधानसभा सीटों पर नहीं मिली है जीत, जानें इस बार बीजेपी ने विजय पाने के लिए क्या बनाई है रणनीति?

12 जून 2026

UP Politics: यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सत्ता पर काबिज होने के लिए चुनावी मोड में आ गई है. सीएम योगी बैठक पर बैठक और पूरे प्रदेश में दौरा कर रहे हैं. पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी अब पूरा ध्यान उत्तर प्रदेश पर लगा दिए हैं. बीजेपी सबसे पहले उन 61 विधानसभा सीटों पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जहां वह पिछले लगातार तीन विधानसभा चुनावों में एक बार भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है. आइए जानते हैं इस बार बीजेपी ने विजय पाने के लिए क्या रणनीति बनाई है?

राज्यसभा की 24 सीटों पर निर्विरोध चुनाव, किसके खाते में गईं कितनी सीटें, किन 3 सीटों पर होगा चुनाव?

12 जून 2026

राज्यसभा चुनाव 2026 में 27 सीटों पर वोटिंग होनी थी. लेकिन 24 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए. इसमें से 19 सीटें एनडीए के खाते में गई हैं. अब झारखंड की 2 और मिजोरम की एक सीट पर वोटिंग होगी.

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों का क्या है समीकरण, किस राज्य में किसका पलड़ा भारी?

08 जून 2026

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटोंक के लिए 18 जून को वोट डाले जाएंगे. गुजरात और आंध्र प्रदेश में सभी 4-4 सीटों पर एनडीए की जीत तय है. जबकि मध्य प्रदेश में बीजेपी 2 सीट और कांग्रेस एक सीट जीत सकती है. राजस्थान में बीजेपी के खाते में 2 सीट और कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है.

गुजरात में राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी में फंसा पेंच, क्या गुजरात के बाहर से भी होगा कोई नाम? सभी सीटों पर जीत है तय

04 जून 2026

गुजरात में राज्यसभा की 4 सीटों पर 18 जून को वोट डाले जाएंगे. सूबे में बीजेपी के पास बहुमत से ज्यादा विधायक हैं. इसलिए चारों सीटों पर बीजेपी की जीत तय मानी जा रही है. 8 जून को नामांकन का आखिरी दिन है. लेकिन अब तक बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है.

नेतृत्व को लेकर कोई भ्रम नहीं... सीएम योगी की अगुवाई में ही लड़ेंगे यूपी चुनाव, बीजेपी के बड़े नेताओं ने जताया विश्वास  

04 जून 2026

Uttar Pradesh Assembly Elections 2027: यूपी में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. बीजेपी अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. बीजेपी के बड़े नेताओं ने कहा कि नेतृत्व को लेकर कोई भ्रम नहीं है. उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में ही चुनाव में जाएंगे, वही हमारा चेहरा होंगे. नए मंत्री बने मनोज पांडे ने भी सीएम योगी पर विश्वास जताया. 

पंजाब में किन्नर माही महंत को मिली जीत, बोलीं- वादों को पूरा करने की कोशिश करूंगी

29 मई 2026

पंजाब नगर निगम और नगर काउंसिल के नतीजे आ रहे हैं. इसमें सुनाम नगर काउंसिल के वार्ड नंबर 20 से किन्नर माही महंत ने जीत हासिल की है. माही महंत ने कहा कि लोगों ने उन्हें जिस प्यार और सम्मान के साथ जिताया है, उसका कर्ज वह कभी नहीं उतार सकतीं. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जो भी वादे उन्होंने लोगों से किए थे, उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगी.

जाति से तय होगी दावेदारी! किस Caste और किस पार्टी के कितने कैंडिडेट बनेंगे बिहार में MLC, जानें कौन-कौन दावेदार?

29 मई 2026

Legislative Council Elections in Bihar: बिहार विधान परिषद की खाली हो रही 9 सीटों और नीतीश कुमार द्वारा छोड़ी गई 1 सीट पर उपचुनाव 18 जून को होना है. चाहे बीजेपी हो, जदयू हो या आरजेडी सभी पार्टियां अपने हिस्से की सीट के जरिए सामाजिक और जातिगत समीकरण को साधना चाहती हैं. आइए जानते हैं किन नामों पर चर्चा हो रही है और किस जाति और किस पार्टी के कितने उम्मीदवार MLC बनेंगे?

ज्यादा सीट नहीं... अधिक जीत जरूरी, सीट शेयरिंग को लेकर अखिलेश का कड़ा रुख, कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें

25 मई 2026

Akhilesh Yadav Seat Sharing Formula: यूपी विधानसभा की 403 सीटों पर अगले साल 2027 में चुनाव होने हैं. एनडीए में शामिल पार्टियां हों या फिर महागठबंधन में शामिल दल सभी अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं. सीट शेयरिंग को लेकर सपा की शर्तों ने महागठबंधन में शामिल कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी है. अखिलेश यादव ने सीटों के बंटवारे को लेकर कहा है कि बात सीट की नहीं, जीत की होनी चाहिए. अब कांग्रेस के सामने परेशानी है कि कम सीट को लेकर हां कहे तो संगठन रूठ सकता है और ना कहे तो गठबंधन टूट सकता है. कांग्रेस के सामने चुनौती यह है कि वह महागठबंधन की एकजुटता को बनाए रखते हुए उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन को कैसे बचाए?

किसको मिली यूपी पंचायत चुनाव के लिए OBC आयोग की कमान? 5 सदस्यों वाली टीम में कौन-कौन?

21 मई 2026

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में पिछड़े वर्ग का कोटा तय करने के लिए समर्पित राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया गया है. यह आयोग पूरी तरह समर्पित पांच सदस्यीय टीम के साथ काम करेगा. इलाहाबाद हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस राम औतार सिंह को इस आयोग की कमान सौंपी गई है. उन्हें आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है.

4 सीट के लिए बीजेपी में 70 नाम, जानें विधान परिषद चुनाव का समीकरण

20 मई 2026

Bihar MLC Chunav: बिहार विधान परिषद के 9 सदस्यों का कार्यकाल 28 जून को समाप्त हो रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वाली सीट पर उपचुनाव भी होना है. आइए जानते हैं विधान परिषद चुनाव का समीकरण क्या है? नीतीश कुमार की सीट से निशांत की एंट्री हो सकती है. 

किन्नर उम्मीदवार माही महंत की खूब हो रही चर्चा, अनोखे तरीके से कर रही चुनाव प्रचार

14 मई 2026

पंजाब में संगरूर के सुनाम में नगर परिषद चुनाव में एक उम्मीदवार की खूब चर्चा हो रही है. इस उम्मीदवार का नाम माही महंत है. माही किन्नर समाज से आती हैं. उनके अनोखे प्रचार कर चर्चा हो रही है. माही अपने विरोधियों के खिलाफ कोई बयानबाजी नहीं कर रही हैं. वो सिर्फ लोगों के घर जाती हैं और आशीर्वाद दे रही हैं.