scorecardresearch

भारत

गुड न्यूज! रेलवे चला रही परीक्षा स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग

14 जून 2026

सिपाही भर्ती परीक्षा 14 जून को है. भारतीय रेलवे ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए समस्तीपुर मंडल से 4 परीक्षा विशेष ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेनें मधुबनी, मुजफ्फरपुर और बेतिया से पटना के लिए चलेंगी. यहां आप इन स्पेशल ट्रेनों का रूट और टाइमिंग जान सकते हैं. 

14 जून को 19 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानें आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम?

14 जून 2026

Weather 14 June 2026: मौसम विभाग ने 14 जून को यूपी, बिहार सहित 19 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी. कई जगहों पर ओले गिरने और व्रजपात होने की भी संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. यहां आप जान सकते हैं रविवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा?

यूपी में कब आएगा मॉनसून? दिल्ली वाले भी कर रहे झमाझम बारिश का इंतजार

13 जून 2026

Southwest Monsoon Update: मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अपनी पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मूसलाधार बारिश हो रही है. बिहार में भी मॉनसून की एंट्री हो गई है. यूपी वाले सोच रहे हैं कि आखिर उनके यहां मॉनसून कब आएगा. दिल्लीवासी भी मॉनसून की बारिश का इंतजार कर रहे हैं. आइए जानते हैं मॉनसून को लेकर IMD का ताजा अपडेट क्या है और कब तक यूपी और दिल्ली में मॉनसून पहुंच सकता है?

आज यूपी-बिहार, दिल्ली-एनसीआर सहित 17 राज्यों में झमाझम बारिश! पढ़ें वेदर रिपोर्ट

13 जून 2026

Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 13 जून 2026 को यूपी-बिहार, दिल्ली-एनसीआर सहित 17 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. यहां आप पढ़ सकते हैं शनिवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा?

देश का पहला हाथी गांव बना आकर्षण का केंद्र

12 जून 2026

कश्मीर के गांदरबल में 22 जून से ऐतिहासिक माता खीर भवानी मेले का आयोजन होने जा रहा है, जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इस वार्षिक मेले में बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडित हिस्सा लेते हैं और हाल ही में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीर्थयात्रियों के लिए एक नए यात्री निवास का भी उद्घाटन किया है. दूसरी ओर, जयपुर के आमेर स्थित देश के पहले हाथी गांव में भीषण गर्मी से 75 हाथियों को बचाने के लिए कूलर, कृत्रिम तालाब और ठंडे फलों जैसे खास इंतजाम किए गए हैं. यह गांव एक प्रमुख पर्यटक केंद्र भी है, जहां पर्यटक हाथियों के साथ समय बिता सकते हैं. प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों ने 'इलेक्ट्रॉनिक नोज' नामक एक उपकरण विकसित किया है. यह तकनीक गाड़ियों में गैस लीकेज और शराब पीकर गाड़ी चलाने का पता लगाकर सड़क हादसे रोकने में मदद करेगी. वहीं, मुंबई में फिल्म 'कॉकटेल 2' का म्यूजिक लॉन्च हुआ, जिसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना शामिल हुए. यह फिल्म 19 जून को रिलीज होगी.

जून-जुलाई में शादी के शुभ मुहूर्त, जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत

12 जून 2026

हिंदू पंचांग के अनुसार 15 जून को अधिक मास समाप्त हो रहा है, जिसके साथ ही विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी. इस दिन सोमवती अमावस्या का महासंयोग बन रहा है, जिसमें स्नान, दान, पितृ तर्पण, 33 दीपों और 33 मालपुए के दान का विशेष महत्व है. इस दौरान अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहे हैं. 19 जून से 11 जुलाई तक विवाह के कई शुभ मुहूर्त हैं, जिसके बाद 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी से चतुर्मास शुरू होने पर चार महीने तक शादियां बंद रहेंगी. ज्योतिष आचार्यों के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं. मेष, कर्क, मकर और मीन राशि के लिए यह समय विवाह हेतु शुभ है, जबकि सिंह, धनु और कुंभ राशि वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. इसके अलावा, 18 जून को गुरु पुष्य योग और 24 जून को गंगा दशहरा जैसे शुभ दिन आ रहे हैं.

मई में खुदरा महंगाई बढ़कर 3.93% पहुंची, खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने से आम लोगों की जेब पर बढ़ा बोझ

12 जून 2026

मई के दौरान जिन वस्तुओं में सबसे अधिक महंगाई दर्ज की गई, उनमें सोने-चांदी के आभूषण, टमाटर, अदरक, किशमिश और मुनक्का शामिल हैं. इन उत्पादों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली.

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा की नई ढाल बनी 'अभय ब्रिगेड', स्कूल-कॉलेज से बाजार तक मनचलों पर पैनी नजर

12 जून 2026

अभय ब्रिगेड केवल निगरानी तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दे रही है. टीम की सदस्यें सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखती हैं और जरूरत पड़ने पर मौके पर ही हस्तक्षेप कर महिलाओं को सहायता प्रदान करती हैं.

61 विधानसभा सीटों पर नहीं मिली है जीत, जानें इस बार बीजेपी ने विजय पाने के लिए क्या बनाई है रणनीति?

12 जून 2026

UP Politics: यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सत्ता पर काबिज होने के लिए चुनावी मोड में आ गई है. सीएम योगी बैठक पर बैठक और पूरे प्रदेश में दौरा कर रहे हैं. पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी अब पूरा ध्यान उत्तर प्रदेश पर लगा दिए हैं. बीजेपी सबसे पहले उन 61 विधानसभा सीटों पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जहां वह पिछले लगातार तीन विधानसभा चुनावों में एक बार भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है. आइए जानते हैं इस बार बीजेपी ने विजय पाने के लिए क्या रणनीति बनाई है?

सोनमर्ग की खूबसूरती पर खतरा, तेजी से गायब हो रहा थाजीवास ग्लेशियर, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी

12 जून 2026

सोनमर्ग को उसकी बर्फीली वादियों और थाजीवास ग्लेशियर के लिए जाना जाता है. हर साल हजारों पर्यटक यहां घूमने आते हैं. लेकिन, एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, इस ग्लेशियर की करीब 95 प्रतिशत बर्फ गायब हो चुकी है. वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर यही स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में पानी की कमी और पर्यावरण से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं.

मुंबई-गुजरात में कब आएगा मानसून, कब होगी बारिश की एंट्री... जान लें वजह!

12 जून 2026

देश के कई हिस्सों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने लगी है. पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों में अच्छी बारिश हो रही है, लेकिन महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों को अभी भी मानसून का इंतजार है. मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में मानसून की चाल धीमी पड़ गई है, जिससे बारिश में देरी हो रही है. हालांकि आने वाले दिनों में मौसम बदलने और मानसून के आगे बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.