वह कहावत तो आपने सुन रखी होगी कि 'होनहार बिरवान के होत है चिकने पात.' इसी कहावत को सच कर दिखाया है बिहार के एक ऐसे छात्र ने, जिसके पिता छोटे-मोटे किसान हैं, छात्र खुद पोलियो ग्रस्त हैं, लेकिन मेहनत और बुद्धि से बहुत बलवान हैं. उनकी पढ़ाई को लेकर रुचि शुरू से थी. मेट्रिक में जहां वह टॉपर्स में से रहे हैं, वहीं JEE एडवांस में 22 रैंक हासिल करके उन्होंने सफलता की नई कहानी रची है.
साल 2019 में गुजरात से ईरान मूल के खजूर के 181 पौधे खरीदे थे (लागत 4,000 रुपए का प्रति पौधा पड़ा था). उन्होंने 25x25 फीट की दूरी पर 3 एकड़ में इन्हें लगाया. आज चौथे साल में यह बाग उन्हें बंपर रिटर्न देने के लिए तैयार है.
मसूरी रोड पर पहली बार ई-ऑटो का सफल परीक्षण किया गया, जिसने न केवल अधिकारियों को प्रभावित किया बल्कि पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी बना रहा. देश विदेश से आए पर्यटक खास ट्रायल को देखते हुए नजर आये. मसूरी एसडीएम ने खुद ऑटो में बैठकर ई ऑटो का परीक्षण किया और इसे सफल बताया.
राजस्थान में आमेर की पहाड़ियों में एक अनोखा गांव है. इस गांव में 75 हाथी रहते हैं. इसे हाथी गांव कहा जाता है. इनमें केवल दो नर हाथी हैं, जबकि बाकी सभी हथनियां हैं. इस गर्मी में हाथी गांव में हाथियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं.
महाराष्ट्र के नासिक में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ हो गया है. पंचवटी स्थित रामकुंड में ध्वज-स्तंभ की आधारशिला रखने के साथ धार्मिक और प्रशासनिक स्तर पर आयोजन की शुरुआत की गई. इस मौके पर बड़ी संख्या में साधु-संत रहे मौजूद. देखें अच्छी खबरें.
आज FIFA फुटबॉल विश्वकप का आगाज हो रहा है..पहली बार 3 देश संयुक्त कर रहे है. मेजबानी अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको की मेजबानी में 39 दिन तक प्रतियोगिता चलेगी.. FIFA फुटबॉल विश्व कप में कुल 104 मैच होंगे.
जिंदगी जब कठिन इम्तिहान लेती है, तो अक्सर लोग हार मान लेते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो हर मुश्किल को अपनी ताकत बना लेते हैं. महाराष्ट्र के अकोला के 76 वर्षीय अरुण यशवंत कुलकर्णी उर्फ 'नाना' उन्हीं में से एक हैं.
सिरमौर तहसील के डेल्ही गांव के रहने वाले संजय तिवारी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग स्टेशन पहुंचे थे. ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोगों ने खुशी जाहिर की और फूल-मालाओं से उनका सम्मान किया. विंध्य के इस वीर सपूत को देखने और बधाई देने के लिए युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में खास उत्साह दिखाई दिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले व्यक्ति बन गए हैं. उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू का 64 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है. वहीं, 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर उधमपुर में मॉकड्रिल की गई. उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है, जहां अब तक 33 लाख से अधिक लोग दर्शन कर चुके हैं. देखें अच्छी खबरें.
नोएडा की मयूरी मित्तल ने 28 साल पहले पेंटिंग बनाई थी. अब मयूरी मित्तल को इंटरनेशनल मंच कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. दरअसल कुछ साल पहले मयूरी ने एक ब्यूटी पेजेंट की शुरुआत की थी. इस ब्यूटी पेजेंट की ख़ास बात ये थी कि इसका पैमाना बाहरी ख़ूबसूरती न होकर अंदरूनी ख़ूबसूरती थी.
ज्ञान भारतम् मिशन के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों से अब तक 12 लाख 20 हजार 432 से अधिक पांडुलिपियों की जानकारी ज्ञान भारतम् पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है. सदियों पुरानी धार्मिक, दार्शनिक, साहित्यिक और ऐतिहासिक धरोहरों को डिजिटल स्वरूप में सुरक्षित करने के इस अभियान ने उत्तर प्रदेश को देश में पांडुलिपि संरक्षण के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा कर दिया है.