scorecardresearch
 
Advertisement

ओडिशा

ओडिशा के 64 शहरों-जगहों के अंग्रेजी नामों की स्पेलिंग में होगा बदलाव

13 जून 2026

ओडिशा में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की कैबिनेट ने दो बड़े फैसले लिए हैं. पहला, भाषाई विरासत को बचाने के लिए 64 जगहों के अंग्रेजी नाम बदले जाएंगे. दूसरा, बंद पड़ी मिलों को दोबारा शुरू करने और कपड़ा उद्योग के लिए ₹361 करोड़ का बजट मंजूर किया गया है.'

4 दिन बाद कुएं से जिंदा निकला युवक, मरा समझकर फेंक गया था दोस्त

12 जून 2026

ओडिशा के बरगढ़ जिले से सामने आई यह घटना किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोस्त के हमले के बाद मृत समझकर एक युवक को सुनसान कुएं में फेंक दिया गया, लेकिन वह चार दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ता रहा. आखिरकार लकड़ी बीनने पहुंचे एक ग्रामीण ने उसकी आवाज सुन ली और उसकी जान बच गई.

दोस्त ने मरा समझकर कुएं में फेंका, 4 दिन बाद ऐसे जिंदा निकला युवक

11 जून 2026

ओडिशा के बरगढ़ जिले में एक युवक की जीवटता ने सभी को हैरान कर दिया. आरोप है कि दोस्त ने हमला कर उसे मृत समझकर सुनसान कुएं में फेंक दिया था. युवक चार दिन तक बिना खाना-पानी के कुएं में फंसा रहा. आखिरकार एक ग्रामीण ने उसकी आवाज सुनी, जिसके बाद पुलिस और दमकल टीम ने उसे जिंदा बाहर निकाला.

कैरेक्टर पर शक और जलन... गर्लफ्रेंड का मर्डर कर जंगल में गाड़ा शव

08 जून 2026

ओडिशा के क्योंझर जिले में 21 वर्षीय अनीता महाकुड की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड संग्राम अल्दा को गिरफ्तार किया है. आरोपी को शक था कि अनीता का किसी अन्य युवक से संबंध है. जिसके चलते उसने उसकी हत्या कर शव को दफना दिया.

ओडिशा में इंजीनियर के घर से बरामद करोड़ों की संपत्ति, देखें

07 जून 2026

ओडिशा से जहां सिर्फ 6 हजार रुपए मासिक वेतन पर सरकारी नौकरी शुरू करने वाले ओडिशा के बैकुंठ नाथ बेहरा की करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है. बैकुंठ नाथ कंधमाल में ITDA के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हैं. आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिलने के बाद भुवनेश्वर के विशेष न्यायाधीश के सर्च वारंट के आधार पर छापेमारी की. इस दौरान 5 बहुमंजिला इमारतें, 13 प्लॉट, सोने के गहने और बैंक लॉकरों से करीब 2.4 करोड़ कैश बरामद किए गए हैं.

दरार से मंदिर में घुसा चोर, निकलने का नहीं मिला रास्ता, अंदर ही फंसा रहा- VIDEO

03 जून 2026

ओडिशा के ढेंकनाल जिले के चांदपुर गांव में एक चोर शिव मंदिर में चोरी करने के इरादे से घुसा, लेकिन बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिलने से पूरी रात अंदर ही फंसा रहा. सुबह पूजा करने पहुंचे पुजारी ने उसे देखा और मंदिर को बाहर से बंद कर ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया.

जगन्नाथ मंदिर में आज 4 घंटे नहीं होंगे दर्शन, 'श्रृंगार' के लिए बंद रहेंगे कपाट

03 जून 2026

हर दिन लाखों श्रद्धालु पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगवान के दर्शन करने पहुंचते हैं. लेकिन साल भर में कुछ ऐसे मौके भी आते हैं, जब मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाते हैं, ताकि भगवान की विशेष सेवा और श्रृंगार किया जा सके. आज बुधवार की शाम भी कुछ ऐसा ही होने वाला है. शाम होते-होते मंदिर के द्वार बंद हो जाएंगे और गर्भगृह में सदियों पुराना खास अनुष्ठान शुरू होगा.

ओडिशा: न्याय की मांग में प्रदर्शन, 2 महिलाओं ने CM आवास के पास खाया ज़हर

01 जून 2026

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मुख्यमंत्री के आवास के पास जमीन विवाद के समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही तीन महिलाओं में से दो ने ज़हर खा लिया. पुलिस के अनुसार महिलाएं भूमि विवाद से परेशान थीं.

जहरीला सांप हाथ में लिपटा था, बुजुर्ग 4 घंटे तक हिल भी नहीं सके

31 मई 2026

आधी रात का वक्त था. कमरे में सन्नाटा पसरा था और एक बुजुर्ग गहरी नींद में सो रहे थे. तभी खिड़की से एक सांप अंदर दाखिल हुआ. कुछ देर बाद बुजुर्ग की नींद खुली तो उनके शरीर पर जहरीला सांप रेंग रहा था. डर के मारे वह चीख भी नहीं सके और लकवे की वजह से भाग भी नहीं पाए. बुजुर्ग चार घंटे तक उसी हाल में रहे, जो उनकी जिंदगी के सबसे खौफनाक पल थे.

ट्रक चालक की गुंडागर्दी! कार में मारी टक्कर, फिर कई मीटर तक घसीटा- VIDEO

30 मई 2026

भुवनेश्वर के पालासुनी पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक तेज़ रफ्तार Hyva (डीसीएम) ट्रक ने पीछे से कार को टक्कर मार दी. फिर उसे कुछ दूरी तक घसीटता ले गया. कार में सवार पिता और बेटी बाल-बाल बच गए और उन्हें गंभीर चोट नहीं आई.

Advertisement
Advertisement