scorecardresearch
 
Advertisement

कृषि समाचार

विदेशी दालों पर नियमों का 'देसी ढाल'... क्या सेहत से हो रहा बड़ा समझौता?

12 जून 2026

विदेशों से आयात होने वाली दालों और सोयाबीन में पाए जाने वाले ग्लाइफोसेट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्वास्थ्य संबंधी चेतावनियों के बावजूद भारत में इस विवादित रसायन के लिए नियमों में ढील दी गई, जबकि WHO की कैंसर रिसर्च एजेंसी IARC इसे संभावित कैंसरकारी मानती है.

WHO ने जिसे बताया 'कैंसर', वो केमिकल भारत में क्यों बिक रहा?

10 जून 2026

भारत में बिक रहे खतरनाक एग्रो-केमिकल के पीछे मुख्य रूप से दो बड़े गुनहगार हैं. पहला, मोटी कमाई में अंधी हो चुकीं मल्टीनेशनल एग्रोकेमिकल कंपनियां और दूसरा आंखें मूंदे बैठे सरकारी नियामक संस्थान और उनके अधिकारी.

यूपी में नहीं खाद का संकट लेकिन कालाबाजारी से किसान परेशान!

10 जून 2026

Fertilizer Crisis Reality Check: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में खाद की उपलब्धता और संकट को लेकर आजतक की टीम ने रियलिटी चेक किया. चंदौली, सहारनपुर और फिरोजाबाद में खाद की पर्याप्त आपूर्ति है, जबकि पीलीभीत और मुजफ्फरनगर में किसानों को खाद की कमी और कालाबाजारी का सामना करना पड़ रहा है.

बरसात के मौसम में बंपर मुनाफा देंगी ये सब्जियां! जून-जुलाई में करें बुवाई

09 जून 2026

Rainy Season Vegetables: मॉनसून सीजन में खरीफ फसलों की बुवाई होती है. कुछ ऐसी सब्जियां हैं, जो बरसात के मौसम में तेजी से बढ़ती हैं और बढ़िया देती हैं. बारिश के मौसम में सब्जियों को पानी देने की जरूरत नहीं होती और लागत भी कम आती है. आइए जानते हैं बरसात में किन सब्जियों की खेती करनी चाहिए.

जिस 'जहर' को दुनिया ने किया बैन, वो भारत के खेतों में क्यों हो रहा इस्तेमाल?

09 जून 2026

पैराक्वाट डाइक्लोराइड, एक अत्यंत विषैला खरपतवारनाशक है, जो भारत में खुलेआम इस्तेमाल हो रहा है जबकि दुनिया के 74 देशों ने इसे बैन कर दिया है. ऐसे में सवाल है कि क्या पैराक्वाट डाइक्लोराइड बनाने-बेचने वाली कंपनियों और नीति-न‍िर्माताओं की नजर में भारत के नागरिकों की सेहत की कोई कीमत नहीं है?

किसानों की सेहत के दुश्मन बने कीटनाशक, भारत में क्यों बैन नहीं हो रहे खतरनाक केमिकल?

08 जून 2026

Side Effects of Pesticides: पैराक्वाट डाइक्लोराइड जैसे विषैले रसायनों का उपयोग किसानों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन रहा है. पैराक्वाट डाइक्लोराइड और ग्लाइफोसेट जैसे खतरनाक केमिकल भारत में बैन क्यों नहीं हो रहे हैं? क्या हमारे देश में लोगों की सेहत की कोई कीमत नहीं है?

15 जून तक नहीं होगी झमाझम बारिश, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

08 जून 2026

Farming Advisory: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 15 जून से पहले महाराष्ट्र में अच्छी बारिश की संभावना कम दिखाई दे रही है. ऐसे में कृषि अधिकारियों ने किसानों को सलाह दी है कि जल्दबाजी में खरीफ फसलों की बुवाई शुरू न करें.

बैंगन की ये वैरायटी है खास, सिर्फ डेढ़ महीने में फसल होगी तैयार!

05 जून 2026

Brinjal Seeds: खास किस्म के सफेद बैंगन की फसल सिर्फ 50-55 दिनों में तैयार हो जाती है और अधिक उपज देती है. राष्ट्रीय बीज निगम (NSC) इसके बीज ऑनलाइन उपलब्ध करा रहा है, जिन्हें घर बैठे आसानी से खरीदा जा सकता है.

गर्मियों में सूखती तुलसी को हरा-भरा बनाएगा ये उपाय

04 जून 2026

गर्मियों में तेज धूप और बढ़ते तापमान की वजह से तुलसी का पौधा अक्सर मुरझाने लगता है. कई बार पत्तियां पीली पड़ जाती हैं और पौधे की ग्रोथ भी रुक जाती है. ऐसे में गार्डनिंग एक्सपर्ट्स एक आसान और सस्ता उपाय बताते हैं.

अटक सकती है PM Kisan की 23वीं किस्त! जल्द पूरे कर लें ये 3 काम

04 जून 2026

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए जरूरी अपडेट है. कुछ अहम प्रक्रियाएं पूरी नहीं करने पर लाभार्थियों के खाते में किस्त आने में दिक्कत हो सकती है.

बिहार: 50 लाख से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी, मिलेगा सरकारी लाभ

03 जून 2026

Farmer Registry: बिहार सरकार ने डिजिटल कृषि के क्षेत्र में 50 लाख से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी कर ली है. फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान का दूसरा चरण 30 जून तक चलेगा. इससे किसानों को डिजिटल पहचान मिलेगी और वे कृषि योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से प्राप्त कर सकेंगे.

घर में लगाएं हर्बल शुगर का पौधा, डायबिटीक मरीजों के लिए भी फायदेमंद

03 जून 2026

चीनी से कई गुना ज्यादा मीठा लेकिन कैलोरी लगभग न के बराबर. यही वजह है कि स्टीविया को डायबिटीज मरीजों के लिए एक बेहतर प्राकृतिक विकल्प माना जाता है. अच्छी बात यह है कि इसे घर की बालकनी, छत या गार्डन में आसानी से उगाया जा सकता है.

बढ़ती गर्मी से गेहूं की फसल पर संकट, स्टडी में बड़ा खुलासा

02 जून 2026

Rising Heat Threatens India’s Wheat Harvest: बढ़ता तापमान, खासकर सर्दियों में गर्मी और रात के समय ज्यादा गर्मी पड़ने से देश के प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों में उत्पादन कम हो रहा है और गेहूं की गुणवत्ता भी गिर रही है. जलवायु परिवर्तन अब भारत की खाद्य सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन गया है.

कैसे ICU में पहुंचे किसानों के खेत? अब 'खेत बचाओ अभियान' शुरू

01 जून 2026

कृषि मंत्रालय की ओर से चलाए जा रहे 'खेत बचाओ' अभियान का उद्देश्य मिट्टी की उपजाऊ क्षमता को बचाना है. पिछले दशकों में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अंधाधुंध उपयोग ने मिट्टी को बंजर कर दिया है. सवाल यह है कि क्या गलत नीतियों की वजह से किसानों के खेत खराब हुए हैं?

जून में करें इन 10 सब्जियों की खेती, किसान खूब करेंगे कमाई

29 मई 2026

जून के महीने में सही सब्जियों का चुनाव और समय पर खेती किसानों को कम लागत में बेहतर पैदावार और बाजार में मजबूत दाम दिलाने का अच्छा मौका दे सकता है, जिससे उनकी आमदनी में लगातार बढ़ोतरी संभव है.

एक बार लगाओ, 10 साल कमाओ! किसानों के लिए मुनाफे का सौदा है ये खेती

28 मई 2026

कम लागत और लंबे समय तक लगातार उत्पादन देने वाली यह फसल किसानों के लिए स्थायी आय का मजबूत विकल्प बन सकती है, जिसमें एक बार निवेश के बाद सालों तक मुनाफे का सिलसिला चलता रहता है.

गमले में उग जाते हैं ये फलदार पेड़, कम जगह में भी होगी भरपूर पैदावार

27 मई 2026

ये पेड़ न सिर्फ सीमित स्पेस के लिए परफेक्ट हैं, बल्कि कम पानी और नियमित प्रूनिंग में भी लंबे समय तक फल देते रहते हैं. घर की बालकनी या छोटे आंगन को भी ये एक मिनी गार्डन में बदल सकते हैं, जहां हर मौसम में ताजगी और स्वाद भरे फल मिलते हैं.

गर्मियों में किचन वेस्ट से मिट्टी को बनाएं और भी उपजाऊ, आसान हैं तरीके

26 मई 2026

किचन वेस्ट को फेंकने की बजाय अगर सही तरीके से गार्डन में इस्तेमाल किया जाए, तो यह आपकी मिट्टी को प्राकृतिक रूप से मजबूत और उपजाऊ बना सकता है. गर्मियों के मौसम में सब्जियों के छिलके, फलों के बचे हिस्से और अन्य जैविक कचरा धीरे-धीरे सड़कर मिट्टी में जरूरी पोषक तत्व जोड़ता है, जिससे पौधों की ग्रोथ तेज होती है और वे ज्यादा हरे-भरे दिखते हैं.

मुजफ्फरपुर की शाही लीची पर मौसम की मार, 70% तक नुकसान, टेंशन में किसान!

22 मई 2026

Litchi Production Down: बिहार के मुजफ्फरपुर की मशहूर शाही लीची इस बार मौसम की मार झेल रही है. जिले में बदलते मौसम, भीषण गर्मी और बढ़ते पारे का सीधा असर लीची की फसल पर देखने को मिल रहा है. हालत ऐसे हैं कि लीची की फसल को 70 फीसदी तक नुकसान हो रहा है.

प्रचंड गर्मी में कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें कृषि एक्सपर्ट्स की राय

21 मई 2026

खरीफ सीजन शुरू होने से पहले किसान धान की नर्सरी की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन तेज गर्मी और लू ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं. अगर इस समय सही तरीके से नर्सरी तैयार नहीं की गई, तो इसका असर पूरे खरीफ सीजन के उत्पादन पर पड़ सकता है. आइए जानते हैं धान की नर्सरी और बुवाई को लेकर एक्सपर्ट्स की सलाह.

एक ही पेड़ पर उगाए 14 किस्म के आम! गुजरात के किसान का कमाल

19 मई 2026

गुजरात के अमरेली जिले के एक किसान ने एक ही आम के पेड़ पर 14 तरह के आम उगाकर सबको हैरान कर दिया है. ग्राफ्टिंग तकनीक की मदद से उगाए गए इन आमों में कई पुरानी और खास किस्में शामिल हैं. किसान उकाभाई भट्टी की यह अनोखी खेती अब लोगों और दूसरे किसानों के लिए आकर्षण और प्रेरणा का केंद्र बन गई है.

Advertisement
Advertisement