2020 दिल्ली दंगा साजिश मामले में आरोपी शरजील इमाम और उमर खालिद ने कड़कड़डूमा कोर्ट में नई नियमित जमानत याचिकाएं दाखिल की हैं. शरजील इमाम ने अपनी याचिका में ट्रायल की धीमी प्रगति और छह साल से जेल में रहने का हवाला दिया है. 4 जुलाई को अब इस मामले में सुनवाई होगी.
मुंबई के दहिसर इलाके में 'समुद्र' नाम के ऑर्केस्ट्रा बार में सोमवार रात पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस ने आठ स्टाफ मेंबर और 64 कस्टमर्स को पकड़ लिया. इसके बाद सभी को बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने ग्राहकों को हिरासत में लेने पर पुलिस को फटकार लगाई और उन्हें छोड़ने का आदेश दिया.
मासिक धर्म और पूजा को लेकर दिए गए एक बयान ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ को विवादों में ला दिया है. मुंबई के एक वकील ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजकर बिना शर्त माफी और सार्वजनिक स्पष्टीकरण की मांग की है. नोटिस में आरोप लगाया गया है कि उनकी टिप्पणी सनातन धर्म की स्थापित धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं के विपरीत है.
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट बिल्डिंग निर्माण भुगतान मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को सख्त निर्देश जारी किए हैं, जिससे यह मामला फिर चर्चा में आ गया है.
दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा आम आदमी पार्टी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के खिलाफ मानहानि के मामले में बयान दर्ज कराने राउज एवेन्यू कोर्ट नहीं पहुंचे.
सुप्रीम कोर्ट ने अपनी एक टिप्पणी में कहा है कि आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध किसी व्यक्ति के खराब चरित्र का प्रमाण नहीं है. कोर्ट ने कहा कि हर रिश्ता शादी में तब्दील नहीं होता है. इसलिए, केवल इसलिए कि रिश्ता शादी में तब्दील नहीं हुआ, यह मानने का कोई आधार नहीं है कि एक पक्ष ने दूसरे को धोखा दिया है.
असम में विदेशी घोषित की गई दो महिलाओं को राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उनके बांग्लादेश निर्वासन पर अंतरिम रोक लगा दी है. सालेहा खातून और सरबानू बेगम मार्च से गोलपारा डिटेंशन सेंटर में बंद हैं. अदालत ने केंद्र और असम सरकार से जवाब मांगा है और अगली सुनवाई तक दोनों को डिपोर्ट न करने का निर्देश दिया है.
दिल्ली की एक अदालत ने प्रतिबंधित संगठन PFI और उसके 25 नेताओं के खिलाफ UAPA और IPC की विभिन्न धाराओं में आरोप तय करने का आदेश दिया है. अदालत ने कहा कि रिकॉर्ड पर मौजूद सामग्री से यह गंभीर संदेह पैदा होता है कि संगठन भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को उखाड़कर 2047 तक शरिया आधारित इस्लामिक खिलाफत स्थापित करने की साजिश में शामिल था.
दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी करने वाले एक दंपति को एक साल का कूलिंग ऑफ पीरियड समाप्त होने से पहले तलाक का मामला दायर करने की अनुमति दे दी है.
मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थानीय अदालत ने कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम की गिरफ्तारी से पहले जमानत (anticipatory bail) की अर्जी खारिज कर दी. उन पर आरोप है कि उन्होंने नगर निगम की बैठक के दौरान राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' गाने से इनकार कर दिया था.
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो एफआईआर दर्ज होने की वजह से पासपोर्ट के लिए एनओसी देने से इनकार किए जाने के खिलाफ दायर याचिका स्वीकार कर ली है.
दिल्ली में 21 लोगों की मौत जिस होटल में लगी आग से हुई थी, उस होटल के मालिक को अब साकेत कोर्ट ने चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.
उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को ही समाप्त हो चुका है. प्रदेश सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर मौजूदा प्रधानों को ही पंचायत चुनाव होने तक प्रशासक नियुक्त कर दिया था. सरकार के इस फैसले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है.
सुप्रीम कोर्ट ने अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के संबंध में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को पलट दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति को लेकर याचिका पर फैसला याचिकाकर्ता के पक्ष में सुनाया है.
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि रिकॉर्ड में मौजूद सबूत मजबूत संदेह पैदा करते हैं. अब 3 जून को सभी आरोपियों को अदालत में पेश होना होगा.
NEET-UG परीक्षा में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. NTA ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि 2027 से मेडिकल प्रवेश परीक्षा पेन-पेपर मोड की जगह पूरी तरह कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी. पेपर लीक विवाद के बाद बनाई गई विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों पर यह फैसला लिया गया है. NTA ने कहा कि परीक्षा सुरक्षा मजबूत करने के लिए AI आधारित अनुवाद, मल्टी-सेशन टेस्ट और नई SOP भी लागू की जाएंगी.
सुप्रीम कोर्ट ने पॉक्सो मामले में फंसे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य को राहत दी है. कोर्ट ने अग्रिम जमानत रद्द करने वाली याचिका खारिज कर दी, जिससे अब दोनों की गिरफ्तारी नहीं होगी. हालांकि, पुलिस जांच पूरी तरह जारी रहेगी.
दहेज हत्या और प्रताड़ना के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी पति तथा उसके परिवार को राहत देने से इनकार करते हुए जेल भेज दिया. सुनवाई के दौरान जजों ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि लड़के शादी करके लड़कियों और उनके परिवार का अपमान नहीं कर सकते. समाज में यह कड़ा संदेश जाना जरूरी है कि बहू-बेटियों की बेइज्जती अब बर्दाश्त नहीं होगी.
NEET पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने NTA की कार्यप्रणाली पर सख्त सवाल उठाए. कोर्ट ने पूछा कि हाई पावर्ड कमेटी और सिफारिशों के बावजूद पेपर लीक जैसी घटना कैसे हुई. केंद्र सरकार और NTA की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि नई व्यवस्था लागू की गई है और 21 जून की परीक्षा की निगरानी उच्च स्तर पर की जाएगी.
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पांच नए जजों की नियुक्ति के लिए राष्ट्रपति को सिफारिश भेजी है. इनमें चार हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और एक वरिष्ठ वकील शामिल हैं. यह फैसला जजों की रिटायरमेंट और बढ़ते लंबित मामलों को देखते हुए लिया गया है.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पद से इस्तीफा देने वाले हैं और राज्यपाल बेंगलुरु से बाहर हैं. ऐसे में प्रक्रिया और संविधान के प्रावधान क्या कहते हैं? सिद्धारमैया के सामने क्या-क्या विकल्प हैं?