scorecardresearch
 
Advertisement

बिहार न्यूज़

सनकी युवक ने किसान का गला रेतकर कर दी बेरहमी से हत्या, भीड़ बनी रही तमाशबीन

13 जून 2026

समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में एक सनकी युवक द्वारा किसान की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या किए जाने की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है. वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग बर्बरता और तमाशबीन बनी भीड़ पर सवाल उठा रहे हैं. आरोपी को पकड़ने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और अंत में एसटीएफ की मदद से गिरफ्तारी हुई.

मधुबनी में STF का एक्शन... 1.20 करोड़ के गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

13 जून 2026

बिहार के मधुबनी में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 419 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये बताई जा रही है. जांच में पुलिसकर्मियों की संदिग्ध भूमिका सामने आने के बाद बासोपट्टी थानाध्यक्ष समेत दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. मामले ने पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया है.

परीक्षा में ब्लूटूथ लगी बनियान से कराने वाले थे सेटिंग, रैकेट का हुआ भंडाफोड़

13 जून 2026

बिहार के बेगूसराय में पुलिस ने एक हाईटेक परीक्षा नकल गिरोह का बड़ा भंडाफोड़ किया है. आगामी आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नकल कराने की साजिश रची जा रही थी. बीएमपी के जवान, यूट्यूबर शिक्षक समेत तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं. 38 वॉकी टॉकी और दर्जनों हाईटेक डिवाइस बरामद कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है.

'हम खान सर का सपोर्ट नहीं करते', तेजप्रताप ने क्यों कहा ऐसा?

13 जून 2026

पटना में खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान से जुड़े विवाद पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं. पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि वह खान सर का समर्थन नहीं करते. 2 जून को खान ग्लोबल स्टडीज में तोड़फोड़ और पथराव की घटना हुई थी, जिसके बाद कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ. पुलिस ने दोनों पक्षों से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की है, जबकि अदालत ने खान सर की गिरफ्तारी पर 20 जून तक रोक लगा रखी है.

ज्वेलर्स को लूटने पहुंचीं दो लड़कियां, पेपर स्प्रे से किया हमला, फिर...

13 जून 2026

बिहार की राजधानी पटना में ज्वेलर्स की दुकान में लूट का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दो लड़कियां गहने देखने के बहाने दुकान में दाखिल हुईं और दुकानदार पर पेपर स्प्रे छिड़ककर लूट की कोशिश की. हालांकि दुकानदार की सूझबूझ से दोनों दुकान के अंदर ही फंस गईं. घटना CCTV में कैद हो गई और पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया.

लालू के बर्थडे पर राबड़ी ने छोटे छलिया को दिया 'हरा ब्रेसलेट', छिड़ा घमासान

13 जून 2026

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन समारोह में भोजपुरी गायक छोटे छलिया को राबड़ी देवी द्वारा कथित रूप से कीमती झुमका भेंट किए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है. जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने आर्थिक अपराध इकाई (EOU) से मामले की जांच की मांग की है.

पत्नी के प्राइवेट वीडियो और अजीबोगरीब सनक... सन्न कर देगी ये कहानी

13 जून 2026

ये हैरान कर देने वाली कहानी बिहार के कटिहार जिले की है. यहां एक व्यक्ति अपने मोबाइल में अपनी पत्नी के प्राइवेट वीडियो और तस्वीरें रखता था. उसकी शादी साल 2023 में हुई थी. शादी के बाद उसे लगने लगा कि पत्नी का किसी से अफेयर है. इसी गुस्से और शक में उसने ऐसा कदम उठाया, जो बेहद शर्मनाक है.

बिहार: सगाई के 25 दिन बाद युवक की हत्या, नहर के पास मिला शव

13 जून 2026

बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र में 9 जून से लापता शशि कुमार का शव बघिनी नहर के पास बरामद हुआ है. परिजनों ने रिश्तेदारी में शादी के दबाव को लेकर कुछ लोगों पर शक जताया है. मृतक के पिता का आरोप है कि बुलाकर ले जाने के बाद उनके बेटे की हत्या की गई.

पटना में दो लड़कियां ज्वेलरी शॉप लूटने पहुंचीं, फिर दुकान में ही हो गईं लॉक

13 जून 2026

हैरान कर देने वाली ये कहानी बिहार के पटना की है. दो लड़कियां मुंह पर मॉस्क लगाए एक ज्वेलरी शॉप में पहुंचती हैं. पीठ पर बैग है और जेब में पेपर स्प्रे और दिमाग में लाखों के जेवर लूटने का प्लान. पहले दुकान वाले से जेवरात दिखाने को कहती हैं. फिर अचानक एक लड़की उस पर स्प्रे से हमला कर देती है. ये पूरी कहानी दुकान के सीसीटीवी में कैद है, जिसका वीडियो अब सामने आया है.

पटना में छापेमारी करने पहुंचे पुलिस पर फायरिंग, SI-ASI घायल

12 जून 2026

बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी और सनसनीखेज वारदात सामने आई है. मसौढ़ी के मणिचक में गुप्त सूचना के आधार पर एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें एक सब-इंस्पेक्टर (SI) और एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

क्रिकेटर आकाश दीप की दुल्हन बनेंगी अक्षिता, जानें कब और कहां है शादी?

12 जून 2026

Akashdeep Indian Cricketer Wedding: भारतीय टीम के स्टार पेसर आकाशदीप बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. जून के महीने में उनके पैतृक गांव से लेकर बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी तक शहनाइयां गूंजने वाली हैं, जिसमें खेल और अन्य क्षेत्रों की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी.

पत्नी की हत्या कर पेड़ से लटकाया शव, आत्महत्या दिखाने की साजिश का खुलासा

12 जून 2026

बिहार के बगहा में एक विवाहिता की हत्या को आत्महत्या साबित करने की सनसनीखेज साजिश का खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में सामने आया कि पति ने पहले पत्नी का गला दबाकर हत्या की और फिर शव को आम के पेड़ से लटका दिया. जांच और पूछताछ के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

राबड़ी ने छोटू छलिया भेंट किया कीमती कंगन, JDU बोली- तुरंत संज्ञान ले ED

12 जून 2026

पटना में लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर भोजपुरी गायक छोटू छलिया को राबड़ी देवी की तरफ से डायमंड कंगन दिए जाने पर बिहार में सियासत गरमाई. जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार के तीखे सवालों पर पूरी रिपोर्ट...

शक ने बनाया साइको, पत्नी के प्राइवेट वीडियो वायरल कर बनना चाहता था मशहूर

12 जून 2026

बिहार के कटिहार में एक पति को अपनी पत्नी के निजी और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पत्नी की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई की. आरोपी ने पूछताछ में वीडियो पोस्ट करने की बात स्वीकार की है. साइबर डीएसपी ने इसे गंभीर और कानूनन अपराध बताते हुए आरोपी को जेल भेजने की बात कही है.

मोतिहारी में सम्राट चौधरी का बुलडोजर एक्शन, जाम की समस्या पर वार

12 जून 2026

मोतिहारी में जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई के तहत छतौनी चौक से ढाका रोड तक अवैध अतिक्रमण हटाया गया. इस दौरान बुलडोजर एक्शन चलाकर सड़क किनारे बनी दुकानें और शेड हटाए गए. कार्रवाई का नेतृत्व एसडीओ निशांत सिहरा ने किया. प्रशासन का कहना है कि इससे यातायात व्यवस्था में सुधार और जाम की समस्या में राहत मिलेगी.

महिलाओं की सुरक्षा की नई ढाल बनी 'अभय ब्रिगेड', चप्पे-चप्पे तक पैनी नजर

12 जून 2026

बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पुलिस की विशेष इकाई 'अभय ब्रिगेड' सक्रिय रूप से काम कर रही है. स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों और मॉल में महिला पुलिसकर्मियों की टीम लगातार गश्त कर रही है. इसका उद्देश्य छेड़छाड़, उत्पीड़न और महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर प्रभावी रोक लगाना है.

CCTV: जिम जा रही लड़की ने चैन स्नैच‍र्स को पकड़ा तो बदमाश ने तान दी गन

12 जून 2026

पटना में जिम जा रही एक युवती से बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े सोने की चेन छीन ली. पीड़िता आरोही ने एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो उसने पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए. चेन छीनने के बाद जब आरोही ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया, तब उसने कथित तौर पर पिस्टल निकालकर उन पर तान दी और गोली मारने की धमकी दी. इसके बाद युवती ने खुद को बचाने के लिए उसे छोड़ दिया. मौका मिलते ही दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए. फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

Begusarai: हादसे में कैसे ट्रक से टकराई कार?

12 जून 2026

बिहार के बेगूसराय में एनएच-31 पर ट्रक और कार की भीषण टक्कर में तीन थाना प्रभारी और एक चालक की मौत हो गई. सभी पुलिस अधिकारी पटना से प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद मधेपुरा लौट रहे थे. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सूचना दे दी है. हादसे के कारणों की जांच जारी है.

बिहार में मॉनसून की एंट्री, यूपी में कब देगा दस्तक? IMD के Monsoon मैप में देखें अपडेट

12 जून 2026

Southwest Monsoon Update: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून लगातार आगे बढ़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 11 जून को मॉनसून ने कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ और इलाकों, तमिलनाडु और पुडुचेरी के बाकी हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा बिहार के कुछ हिस्सों में एंट्री कर ली है.

बेगूसराय में ट्रक से टकराई कार, तीन थाना प्रभारी समेत 4 लोगों की मौत

12 जून 2026

बिहार के बेगूसराय में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया, जिसमें तीन थाना प्रभारियों और एक ड्राइवर की मौत हो गई. पटना से ट्रेनिंग लेकर मधेपुरा लौट रहे पुलिस अधिकारियों की कार साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में एक ट्रक से टकरा गई थी. हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक थाना प्रभारी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

बिहार: चलती ट्रेन में बदमाशों ने यात्री को सीने में मारी गोली, मची अफरा-तफरी

12 जून 2026

बिहार के खगड़िया में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां मानसी और बदला घाट स्टेशन के बीच जन साधारण एक्सप्रेस में बदमाशों ने सुपौल की एमवीआई अस्मिता कुमारी के पति को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे क्या वजह रही, इसकी जांच चल रही है.

Advertisement
Advertisement