scorecardresearch
 
Advertisement

कर्नाटक समाचार

राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद खड़गे ने दिए राजनीति से संन्यास के संकेत

12 जून 2026

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक से राज्यसभा के लिए चुने जाने पर पार्टी नेतृत्व और जनता का आभार जताया. 83 वर्षीय खड़गे ने संकेत दिया कि उनके 13 चुनावों के राजनीतिक सफर में यह उनका आखिरी चुनाव हो सकता है.

कर्नाटक में 'गृह लक्ष्मी' योजना से कटे एक लाख महिलाओं के नाम

11 जून 2026

कर्नाटक सरकार ने अपनी गृह लक्ष्मी योजना से लगभग एक लाख महिलाओं को लाभार्थी सूची से हटाया है. जांच में मृत महिलाओं और नियमित आयकरदाता महिलाओं के फर्जी लाभ उठाने के मामले सामने आए. सरकार अब बायोमेट्रिक्स लागू करने पर विचार कर रही है. कांग्रेस MLC रमेश बाबू ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि योजना बंद नहीं हो रही, केवल गैर-हकदारों को हटाया जा रहा है.

कार में महिला और पुरुष बेच रहे थे चंदन, तभी पहुंच गई पुलिस

11 जून 2026

कार सड़क किनारे खड़ी थी. अंदर एक पुरुष और एक महिला बैठे थे. दोनों ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे. फर्क बस इतना था कि कार में कपड़े, जूते या कोई आम सामान नहीं, बल्कि 11 लाख रुपये की चंदन की लकड़ी रखी थी. बेंगलुरु में चल रहे इस अनोखे 'मोबाइल कारोबार' पर पुलिस ने छापा मारकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

सब बेंगलुरु का 'विकास' करना चाहते हैं! एक मंत्री अब तक रुठे, दूसरे भी गए कोप भवन में

09 जून 2026

कर्नाटक में डीके शिवकुमार की अगुवाई में सरकार गठन के बाद से ही विभाग बंटवारे को लेकर मंत्रियों की नाराजगी देखने को मिल रही है. नाराज मंत्रियों की लिस्ट में कृष्णा बायरे गौड़ा का नाम भी जुड़ गया है.

इस राज्य में शराब के शौकीनों के लिए बड़ा झटका, सरकार ने बदले नियम

08 जून 2026

कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खड़गे ने राज्यभर के पब, बार, क्लब, लाउंज और शराब परोसने वाले प्रतिष्ठानों को नाबालिगों की एंट्री और शराब सेवन रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं. अब शराब परोसने से पहले सरकारी पहचान पत्र की जांच जरूरी होगी.

CM की मेट्रो यात्रा! आम यात्रियों संग सफर कर कनकपुरा पहुंचे डीके शिवकुमार

07 जून 2026

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अपने निर्वाचन क्षेत्र कनकपुरा का पहला दौरा मेट्रो ट्रेन से किया. उन्होंने इस यात्रा के दौरान आम नागरिकों के साथ बातचीत की. मुख्यमंत्री ने कहा कि ये कदम पर्यावरण और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाता है.

'रामलिंगा मेरे दोस्त...', शिवकुमार ने खारिज की मतभेद की खबरें

06 जून 2026

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे को स्वीकार करने से साफ इनकार किया है. सीएम शिवकुमार ने रामलिंगा रेड्डी अपना दोस्त बताया.

जंगली हाथी के हमले में सीनियर IPS अफसर की पत्नी की मौत

06 जून 2026

कर्नाटक के कोडागु जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां सीनियर IPS अधिकारी सुनील आचय्या की पत्नी संध्या आचय्या की जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई. यह घटना तब हुई, जब वह कॉफी प्लांटेशन के काम का जायजा लेने गई थीं. इस हादसे के बाद इलाके में दहशत है.

डीके को हरिप्रसाद और परमेश्वर का सहारा... कर्नाटक में कांग्रेस का चलेगा ये प्रयोग?

04 जून 2026

कर्नाटक में सत्ता नेतृत्व का परिवर्तन कर कांग्रेस ने नई जाति केमिस्ट्री बनाने की कोशिश की है. वोक्कालिगा समाज से डीके शिवकुमार को सीएम बनाया तो दलित समुदाय से जी परमेश्वर को डिप्टी सीएम की कुर्सी सौंपी है. सियासी बैलेंस बनाए रखने के लिए ओबीसी समुदाय से आने वाले बीके हरिप्रसाद को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.

बीके हरिप्रसाद बने कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष, डीके की जगह संभाली कमान

04 जून 2026

कर्नाटक कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए बीके हरिप्रसाद को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. इससे पहले ये जिम्मेदारी डीके शिवकुमार संभाल रहे थे.

DK शिवकुमार के CM बनते ही बड़ा फेरबदल, IAS अधिकारियों की नियुक्ति

04 जून 2026

डीके शिवकुमार के कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनते ही उनके दफ्तर में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती की है. तुषार गिरी नाथ को अतिरिक्त मुख्य सचिव और नगर विकास विभाग का समवर्ती प्रभार दिया गया है. वहीं, राजेंद्र चोलन को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है.

CM बनते ही एक्शन में DK शिवकुमार, छात्रों और युवाओं को दिया बड़ा तोहफा

03 जून 2026

कर्नाटक मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद डीके शिवकुमार ने कैबिनेट की पहली बैठक की है. इसके बाद उन्होंने कहा कि सत्ता का ट्रांसफर बेहद आसानी से हुआ है. छात्रों के लिए मुफ्त बस पास, 56 हजार सरकारी नौकरियां और सामूहिक नेतृत्व के बड़े फैसलों के साथ 'डीके युग' की शुरुआत हो चुकी है.

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, 13 मंत्रियों ने भी ली शपथ

03 जून 2026

कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार ने बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली. कांग्रेस नेतृत्व की मौजूदगी में हुए भव्य समारोह में 13 मंत्रियों ने भी उनके साथ शपथ ग्रहण की. शिवकुमार ने सिद्धारमैया की जगह ली ​है, जिन्होंने 28 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था.

डीके शिवकुमार बने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, देखें शपथग्रहण समारो‍ह

03 जून 2026

कर्नाटक के नए 'कप्तान' के रूप में डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. मंच सज चुका है, बेंगलुरु का ग्लास हाउस इस ऐतिहासिक पल का गवाह बन रहा है. कांग्रेस आलाकमान के दोनों सबसे बड़े चेहरे राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी इस भव्य समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे हैं.

कर्नाटक में ना हो नाटक, डीके और सिद्धारमैया को साधने का दिल्ली में बना प्लान

03 जून 2026

कर्नाटक की सत्ता पर डीके शिवकुमार विराजमान होने जा रहे हैं. बुधवार शाम चार बजे शिवकुमार सीएम पद की शपथ लेंगे. सिद्धारमैया ने भले ही सीएम की कुर्सी छोड़ दी हो, लेकिन सियासत में उनकी पकड़ कम नहीं है. इसीलिए कांग्रेस हाईकमान ने कर्नाटक में शिवकुमार सरकार कैसे चलेगी, उसकी रूप रेखा दिल्ली में तय कर ली है.

कर्नाटक में आज से 'डीके राज', शिवकुमार ने ली CM पद की शपथ

03 जून 2026

Karnataka CM Swearing-In LIVE Updates: डीके शिवकुमार की एक लंबा सियासी सफर अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है. वे मुख्यमंत्री पद की शपथ की तैयारी कर रहे हैं. इसके साथ ही सिद्धारमैया की विदाई के बाद राज्य की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है.

CM पद छोड़ने के बाद सिद्धारमैया को नई जिम्मेदारी, CWC के बने सदस्य

02 जून 2026

कर्नाटक में डी.के. शिवकुमार के शपथ से ठीक पहले कांग्रेस हाईकमान ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है. पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य नियुक्त कर पार्टी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि सत्ता परिवर्तन के बावजूद उनका राजनीतिक कद बरकरार रहेगा.

शिवकुमार संग शपथ लेंगे ये 13 कैबिनेट मंत्री, परमेश्वर बन सकते हैं डिप्टी CM

02 जून 2026

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के साथ कांग्रेस सरकार के नए दौर की शुरुआत होने जा रही है. डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले दिल्ली में हाईकमान के साथ हुई मैराथन बैठकों के बाद नई कैबिनेट की तस्वीर लगभग साफ हो गई है. 13 नेताओं के पहले चरण में मंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है.

किराए पर घर लेकर चलाते थे सेक्स रैकेट, 3 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

02 जून 2026

बेंगलुरु पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में किराए के मकानों से संचालित वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच जारी है.

8 बार विधायक, 4 बार मंत्री... डीके शिवकुमार अब संभालेंगे कर्नाटक की कमान

02 जून 2026

कर्नाटक के नवनिर्वाचित सीएम डीके शिवकुमार ने 27 साल की उम्र में राजनीति में कदम रखा था. वो अब तक 8 बार विधायक चुने गए हैं. शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका योगदान अहम रहा है, उन्होंने स्कूलों के लिए जमीन दान की और कई शिक्षण संस्थान स्थापित किए. शिवकुमार अपनी कुलदेवी केणकेरम्मा के प्रति गहरी आस्था रखते हैं और चुनाव नामांकन पत्र मंदिर में रखते हैं.

बेंगलुरु टनल रोड और अडानी ग्रुप की एंट्री... CM बनते ही शिवकुमार की बड़ी परीक्षा

01 जून 2026

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने जा रहे DK शिवकुमार के सामने पद संभालते ही एक ऐसा फैसला आने वाला है, जो सिर्फ बेंगलुरु के ट्रैफिक या इंफ्रास्ट्रक्चर तक सीमित नहीं है. अडानी ग्रुप की बोली वाले 17,698 करोड़ रुपए के टनल रोड प्रोजेक्ट पर फैसला कांग्रेस की राजनीति, राहुल गांधी के अडानी-विरोधी अभियान और शासन की व्यावहारिक जरूरतों के बीच संतुलन की असली परीक्षा बन सकता है.

Advertisement
Advertisement