कम्युनिटी लर्निंग सेंटर में आपका स्वागत है
WhatsApp कम्युनिटी संबंधित ग्रुप्स को एक ही जगह से कनेक्ट करती हैं, ताकि एडमिन ग्रुप चैट को आसानी से मैनेज कर सकें, अनाउंसमेंट वाले ग्रुप के ज़रिए एक साथ सभी लोगों तक अपनी बात पहुँचा सकें और विषय से संबंधित सार्थक बातचीत कर सकें.
इस कम्युनिटी लर्निंग सेंटर में आपको वह सारी जानकारी मिल जाएगी, जिसकी ज़रूरत आपको एक बेहतरीन एडमिन बनने और एक ऐसी जगह बनाने के लिए होगी, जहाँ लोग एक-दूसरे से जुड़ सकें, अपने अनुभव शेयर कर सकें और किसी एक उद्देश्य को पूरा करने में योगदान दे सकें.